फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mehboobas Pak love: All-party meeting PDP chief took the name of Pakistan, appealed to talk with the neighboring country

महबूबा का पाक प्रेम: सर्वदलीय बैठक में पीडीपी प्रमुख ने लिया पाकिस्तान का नाम, पड़ोसी देश से बात पर जोर

Thu, 24 Jun 2021 07:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 24 Jun 2021 07:38 PM IST
सार

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का पाकिस्तान प्रेम कम नहीं हो रहा है। पीएम मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भी उन्होंने कश्मीर को लेकर पाकिस्तान से बात की अपील की। 
 

विज्ञापन
Mehboobas Pak love: All-party meeting PDP chief took the name of Pakistan, appealed to talk with the neighboring country
महबूबा मुफ्ती - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर पाकिस्तान से बातचीत पर जोर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा बृहस्पतिवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भी उन्होंने यह राग अलापा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान से बातचीत करने की पैरवी की। यह हैरान करने वाला है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की कोई भूमिका नहीं है। 

विज्ञापन


कश्मीर के लोगों को सुकून देती है पाकिस्तान से बातचीत

महबूबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान से बातचीत करना चाहिए। जिस तरह आपने सीमा पर संघर्ष विराम के लिए बातचीत की है, उसी तरह बात करना चाहिए। कश्मीर के लोगों को पाकिस्तान से बातचीत सुकून देती है। उन्होंने कहा कि सरकार चीन से बात करती है तो पाकिस्तान से बात क्यों नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से व्यापार व रोजगार मिलता है। 

विज्ञापन


अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाना गैर कानूनी, बहाल करें
महबूबा ने बैठक के बाद बताया कि उन्होंने सर्वदलीय बैठक में कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने का आपका एजेंडा था, लेकिन इससे पहले राज्य की विधानसभा को विश्वास में लेना था। महबूबा ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि अनुच्छेद 370 को गैर कानूनी ढंग से हटाया गया है। इसे बहाल किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि जम्मू-कश्मीर में पकड़ धकड़ बंद होना चाहिए, जेलों में बंद लोगों को छोड़ा जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन




गुस्से में हैं कश्मीर के लोग, पं. नेहरू व पटेल का जिक्र
महबूबा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग 5 अगस्त 2019 के बाद से बहुत मुश्किल में हैं। नाराज है। हम अनुच्छेद 370 बहाल करने के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे। हमारे जमीन, खदानों की बिक्री नहीं जाना चाहिए। अनुच्छेद 370 हमें पाकिस्तान से नहीं नहीं मिला है, इसे हमारे देश के नेताओं पं. जवाहर लाल नेहरू व सरदार पटेल ने दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed