{"_id":"5b2d146d4f1c1bb0318b82e8","slug":"mehbooba-mufti-met-governor-nn-vohra-in-shrinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल वोहरा से मुलाकात की","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल वोहरा से मुलाकात की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Jun 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज राज्यपाल एन एन वोहरा से मुलाकात की और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श किया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पीपुल्स डेमोक्रेमेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने वोहरा से राजभवन में मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि महबूबा ने राज्य के विकास से जुड़े कुछ खास महत्वपूर्ण मुद्दों का जिक्र किया जिन्हें उनके कार्यकाल में पूरा नहीं किया जा सका। महबूबा ने उन मुद्दों पर जल्द फैसला का राज्यपाल से अनुरोध किया।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा कि राज्यपाल ने घाटी में सामान्य स्थिति बहाल करने और युवाओं का भरोसा फिर से हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के हाथ मिलाने की आवश्यकता पर पूर्व मुख्यमंत्री के साथ विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
गठबंधन सरकार से भाजपा के अलग हो जाने के बाद महबूबा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद यह उनकी पहली मुलाकात थी।