पाबंदी: मेघालय में पर्यटकों के आने पर बैन, कोरोना के चलते राज्य सरकार ने लिया फैसला
मेघालय में दूसरे राज्यों के पर्यटकों के आने पर लगी रोक, स्थानीय पर्यटन रहेगा जारी। मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
विस्तार
देश और राज्यों में कोविड 19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेघालय सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने 23 अप्रैल से दूसरे राज्यों के पर्यटकों को मेघालय में प्रवेश देने पर रोक लगा दी है यानी कि 23 अप्रैल से दूसरे राज्य के लोग मेघालय घूमने नहीं जा सकेंगे।
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने राज्य में कोविड मामलों की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री संगमा ने एक ट्वीट में कहा कि 23 अप्रैल 2021 से मेघालय दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के अपने दरवाजे बंद कर देगा, हालांकि स्थानीय पर्यटन जारी रहेगा।
#Meghalaya will close its doors to tourists from outside the state from 23rd April 2021 however, local tourism will continue. There will also be closure in tourist locations that have high tourist footfall. The time frame of RT-PCR tests will be reduced from 72 to 48 hrs. pic.twitter.com/rtH9WK4J7M
— Conrad Sangma (@SangmaConrad) April 19, 2021
यही नहीं शिलांग में सभी स्कूलों को चार मई तक बंद करने का एलान किया गया है। वहां मंगलवार से चार मई तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि राज्य बोर्ड की परीक्षाएं शेड्यूल के मुताबिक जारी रहेंगी। इसके अलावा सरकारी और निजी दफ्तरों में 50 फीसदी क्षमता में लोग काम करेंगे। मुख्यमंत्री संगमा ने जानकारी दी कि शिलांग के अलावा दूसरे जिलों में स्थिति पर करीब से निगरानी रखी जा रही है।
All schools to close from tomorrow for the next 14 days till 4th May, 2021 in the Shillong area. Ongoing MBOSE examinations will continue unaffected.
— Conrad Sangma (@SangmaConrad) April 19, 2021
Govt. & Pvt. offices will also function with 50% capacity. The situation in other districts is being closely monitored. pic.twitter.com/cWIsKDUUOA
बता दें कि मेघालय में रविवार को कोरोना वायरस के 73 नए मरीज मिले थे। राज्य में मौजूदा समय में 680 सक्रिय मामले हैं।