फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya: 'Proud of both India and bharat, no reason for dispute', statement of Meghalaya Chief Minister Sang

Meghalaya: 'इंडिया और भारत दोनों पर गर्व, विवाद का कोई कारण नहीं', मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा का बयान

Wed, 13 Sep 2023 09:03 PM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग
अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 13 Sep 2023 09:03 PM IST
सार

कॉनराड संगमा ने कहा, इंडिया और भारत दोनों शब्द संवैधानिक रूप से मान्यता प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि ''जब कुछ है ही नहीं'' तो इस मामले पर कुछ लोग ''अनावश्यक विवाद'' पैदा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Meghalaya: 'Proud of both India and bharat, no reason for dispute', statement of Meghalaya Chief Minister Sang
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने इंडिया-भारत पर चल रहे विवाद पर अपना रुख स्पष्ट किया है। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कहा कि इंडिया और भारत दोनों नाम हमेशा से भारतीय संविधान का हिस्सा रहे हैं। मेघालय के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को संदर्भित करने के लिए इंडिया और भारत का उपयोग संचार की भाषा पर निर्भर करता है। मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने कहा कि उन्हें इंडिया और भारत दोनों शब्दों पर गर्व है।
विज्ञापन


शिलांग में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कॉनराड संगमा ने कहा, इंडिया और भारत दोनों शब्द संवैधानिक रूप से मान्यता प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि ''जब कुछ है ही नहीं'' तो इस मामले पर कुछ लोग ''अनावश्यक विवाद'' पैदा कर रहे हैं। कॉनराड संगमा ने कहा, जब मैं हिंदी में संवाद करूंगा तो अपने देश को भारत कहूंगा और अंग्रेजी में इंडिया शब्द का इस्तेमाल करूंगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, इंडिया या भारत का उपयोग करने में कुछ भी गलत नहीं है। ये संदर्भ पर निर्भर करता है। संविधान हमें इंडिया या भारत का उपयोग करने की अनुमति देता है और मुझे दोनों पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed