{"_id":"676e72d09c021efefe0dd605","slug":"meghalaya-police-registers-case-against-man-for-shouting-jai-shri-ram-in-church-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय: चर्च में दूसरे धर्म का नारा लगाने वाले वाले पर केस; CM संगमा बोले- किसी को तनाव पैदा नहीं करने देंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेघालय: चर्च में दूसरे धर्म का नारा लगाने वाले वाले पर केस; CM संगमा बोले- किसी को तनाव पैदा नहीं करने देंगे
Fri, 27 Dec 2024 02:56 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:56 PM IST
सार
शख्स मावलीनॉन्ग गांव के चर्च में जबरदस्ती घुसा। उसके बाद उसने दूसरे धर्म के नारे लगाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मेघालय पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ एक समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। उस पर पूर्वी खासी हिल्स जिले के चर्च में घुसकर 'जय श्री राम' के नारे लगाने का आरोप है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
एक अधिकारी ने बताया कि शख्स मावलीनॉन्ग गांव के चर्च में जबरदस्ती घुसा। उसके बाद उसने जय श्री राम के नारे लगाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इससे धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंची।
विज्ञापन
सीएम ने घटना की निंदा की
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह कदम शांति और सामाजिक सौहार्द को भंग करने के मकसद से उठाया गया प्रतीत होता है। हम किसी को भी धार्मिक और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की अनुमति नहीं देंगे। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
इन लोगों ने की कड़ी जांच की मांग
पूर्वी खासी हिल्स के एसपी सिल्वेस्टर नॉन्गटिंगर ने बताया, 'पिनुरसला पुलिस स्टेशन में इंस्टाग्राम पर शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी आकाश सागर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।'
सामाजिक कार्यकर्ता एंजेला रंगद ने इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने कहा कि सागर ने जानबूझकर और योजनाबद्ध तरीके से चर्च के अल्टर में घुसकर गैर-ईसाई गाने गाए। यह कदम सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए किया गया था और धार्मिक स्वतंत्रता के संविधानिक अधिकारों का उल्लंघन था।
राज्य में प्रभावशाली हिंदू संगठन केंद्रीय पूजा समिति (CPC) ने भी इस घटना की निंदा की। सीपीसी के अध्यक्ष नबा भट्टाचार्य ने कहा, 'हमने सोशल मीडिया पर वीडियो को देखा और यह हमारे शांतिप्रिय राज्य की धार्मिक भावनाओं का उल्लंघन करने वाला था। हम इस व्यक्ति की गतिविधि की कड़ी निंदा करते हैं और पुलिस से आग्रह करते हैं कि इस व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।'
मेघालय भाजपा के प्रवक्ता एम खारक्रांग ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसे बेवकूफाना कृत्यों के खिलाफ उचित कदम उठाए जाने चाहिए और सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इस तरह के शरारतपूर्ण कृत्य करने वालों को सजा मिले।
सागर को ढूंढने में जुटी पुलिस
मेघालय पुलिस ने होटल, होमस्टे और टूर ऑपरेटर्स से भी अपील की है कि अगर उन्हें आकाश सागर के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे पुलिस को सूचित करें।