फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya Governor had turned Raj Bhavan into Young Ladies Club

राजभवन को यंग लेडीज क्लब बनाने वाले मेघालय के गवर्नर का इस्तीफा मंजूर

Sat, 28 Jan 2017 05:10 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sat, 28 Jan 2017 05:10 AM IST
विज्ञापन
Meghalaya Governor had turned Raj Bhavan into Young Ladies Club

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के गवर्नर वी षणमुगानथन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। षणमुगानाथन राजभवन की गरिमा गिराने का बेहद संगीन आरोप था।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के प्रेस सेक्रेट्री वेणु राजामणि ने राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान में कहा है कि  राष्ट्रपति ने षणमुगानाथन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। राष्ट्रपति भवन के मुताबिक असम के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित को मेघालय के गवर्नर का कामकाज संभालने को कहा गया है। नगालैंड के गवर्नर पद्मनाभ बालकृ ष्णा आचार्य को अरुणाचल प्रदेश का अतिरिक्त कार्य भार संभालने को कहा गया है। 
विज्ञापन

 

राज्यपाल षणमुगानाथन ने राजभवन की गरिमा को गंभीर चोट पहुंचाई है

Meghalaya Governor had turned Raj Bhavan into Young Ladies Club
प्रणब मुखर्जी - फोटो : ANI

गौरतलब है कि  मेघालय राजभवन के 100 कर्मचारियों ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिख कर राज्यपाल को हटाने और राजभवन की गरिमा दोबारा बहाल करने की मांग की थी। उनका आरोप था कि राज्यपाल षणमुगानाथन ने राजभवन की गरिमा को गंभीर चोट पहुंचाई है और इसे ‘यंग लेडीज क्लब’ में तब्दील कर दिया है। यह ऐसी जगह बन गई है, जहां गवर्नर के आदेश पर युवा महिलाएं जब चाहे, आती-जाती रहती हैं। इनमें से कइयों की पहुंच सीधे उनके बेडरूम तक है। 

महिला आंदोलनकारियों ने उन्हें हटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया था। षणमुगानाथन के खिलाफ महिलाओं के नेतृत्व वाले संगठन ने आंदोलन छेड़ा था। महिलाओं के नेतृत्व वाले सिविल सोसाइटी विमेन ऑर्गेनाइजेशन (सीएसडब्ल्यूओ) और थमा उ रांगली जैसे संगठनों ने राज्यपाल के रंग-ढंग देखने के बाद उनके खिलाफ अभियान शुरू किया था। राजभवन में नौकरी के लिए आई एक महिला ने आरोप लगाया था राज्यपाल ने इंटरव्यू के दौरान उससे छेड़छाड़ की कोशिश की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed