फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya: Four bodies found in East Jaintia, one a resident of Nepal; Police formed SIT to investigate

Meghalaya: पूर्वी जैंतिया में मिले चार शव, एक नेपाल का निवासी; हत्या की जांच के लिए पुलिस ने गठित की एसआईटी

Sat, 06 Jul 2024 10:16 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:16 PM IST
सार

Meghalaya: पूर्वी जैंतिया हिल्स के एसपी गिरी प्रसाद ने बताया कि सुबह करीब 7.30 बजे पुलिस को किसी ने फोन पर जानकारी दी कि उमप्लेंग मार्किट के पास चार शव हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि चारों के हाथ और पैर बंधे हुए थे और गर्दन पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान थे।

विज्ञापन
Meghalaya: Four bodies found in East Jaintia, one a resident of Nepal; Police formed SIT to investigate
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मेघालय के पूर्वी जैंतिया हिल्स जिले के एक दूर दराज के गांव में शनिवार को चार शव मिलने से हड़कंप मच गया। चारों के रसिस्यों से हाथ और शरीर बंधे हुए थे जबकि शरीर पर तेजधार हथियार से कट के निशान मिले हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। चार में से एक की पहचान नेपाल निवासी के रूप में की है जबकि पुलिस अन्यों की पहचान की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


पूर्वी जैंतिया हिल्स के एसपी गिरी प्रसाद ने बताया कि सुबह करीब 7.30 बजे पुलिस को किसी ने फोन पर जानकारी दी कि उमप्लेंग मार्किट के पास चार शव हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि चारों के हाथ और पैर बंधे हुए थे और गर्दन पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान थे। घटनास्थल पर तुरंत फोरेंसिक टीम और मजिस्ट्रेट पहुंचे। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और स्थानीय चश्मदीद से बातचीत करके हत्या से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस चारों शवों को पोस्टमार्टम के लुए सिविल अस्पताल लेकर आए। एसपी ने बताया कि इस दौरान चार में से एक की पहचान 23 वर्षीय रवि राय, निवासी पस्था इलाम, नेपाल के रूप में हुई है जबकि अन्यों की पहचान की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है, जो मामले की गहराई तक जांच करेगी। एसपी ने कहा, पुलिस इस बात का भी विश्लेषण कर रही है कि अपराध घटनास्थल पर किया गया था या कहीं और किया गया और फिर शवों को उमप्लेंग में फेंक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed