फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya Election: From Chief Minister to Congress and BJP veteran Neja, know five hot seats in Meghalaya

Meghalaya election: मुख्यमंत्री से लेकर कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेजाओं तक, जानें मेघालय की पांच हॉट सीटें

Sun, 26 Feb 2023 08:58 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 26 Feb 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
सार
मेघालय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने 60-60 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने 56 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसके अलावा सीएम कोनराड के. संगमा के नेतृत्व वाली एनपीपी ने 57 उम्मीदवारों, यूडीपी ने 46, एचएसपीडीपी ने 11, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 9, गण सुरक्षा पार्टी ने एक, गारो नेशनल काउंसिल ने दो, जनता दल (यूनाइटेड) ने तीन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।
 
loader
Meghalaya Election: From Chief Minister to Congress and BJP veteran Neja, know five hot seats in Meghalaya
मेघालय विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेघालय में सोमवार 27 फरवरी को वोटिंग होनी है। राजनीतिक दलों ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। 60 विधानसभा सीटों वाले मेघालय में इस बार भाजपा, कांग्रेस, एनपीपी और तृणमूल कांग्रेस समेत 13 राजनीतिक दलों के कुल 375 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इनमें 36 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। हालांकि, वोटिंग 59 सीटों पर ही होगी। सोहियोंग विधानसभा सीट का चुनाव यूडीपी उम्मीदवार की मृत्यु के कारण स्थगित कर दिया गया है।


मेघालय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने 60-60 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने 56 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसके अलावा सीएम कोनराड के. संगमा के नेतृत्व वाली एनपीपी ने 57 उम्मीदवारों, यूडीपी ने 46, एचएसपीडीपी ने 11, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 9, गण सुरक्षा पार्टी ने एक, गारो नेशनल काउंसिल ने दो, जनता दल (यूनाइटेड) ने तीन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।


मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से लेकर भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता चुनावी मैदान में आइए। आइए जानते हैं मेघालय की पांच हॉट सीटों के बारे में...
 

1. साउथ तुरा: वेस्ट गारो हिल्स के साउथ तुरा विधानसभा सीट से मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने खुद दावेदारी ठोकी है। एनपीपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कोनराड संगमा के खिलाफ कांग्रेस ने ब्रेनिएल्ड मारक, तृणमूल कांग्रेस ने रिचर्ड मृंग मारक, यूडीपी ने जॉन लेस्ली संगमा और भाजपा ने बर्नार्ड एन मारक को मैदान में उतारा है। 

2. सुतंगा सैपुंग : ईस्ट जयंतिया हिल्स की सुतंगा सैपुंग आरक्षित विधानसभा सीट से इस बार मेघालय कांग्रेस के अध्यक्ष विन्सेंट पाला खुद मैदान में हैं। पाला के खिलाफ एनपीपी ने सांता मैरी शायला, यूडीपी ने शीतलंग पीला और भाजपा ने क्रिसन लैंगस्टैंग को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

3. सोंगसक : ईस्ट गारो हिल्स जिले की सोंगसक विधानसभा सीट से मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा चुनाव लड़ रहे हैं। मुकुल तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। इस बार मेघालय में तृणमूल कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा दी है। 
मुकुल के खिलाफ एनपीपी ने दो बार के विधायक निहिम डी शिरा को मैदान में उतारा है। इसके अलावा कांग्रेस ने चैंपियन आर संगमा और भाजपा ने थॉमस एन मारक को टिकट दिया है। 

4. वेस्ट शिलॉन्ग : ईस्ट खासी हिल्स जिले की वेस्ट शिलॉन्ग विधानसभा सीट से मेघालय भाजपा के मुखिया अर्नेस्ट मावरी खुद मैदान में हैं। अर्नेस्ट अभी राष्ट्रीय मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह खुद बीफ खाते हैं। मावरी के खिलाफ चुनाव में एनपीपी ने महेंद्रो रैपसांग, कांग्रेस ने बेथलीन धखर, तृणमूल कांग्रेस ने इवान मारिया को मैदान में उतारा है। 

5. मैरंग : ईस्टर्न वेस्ट खासी हिल्स सीट से यूडीपी के नेता और मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह चुनाव लड़ रहे हैं। लिंगदोह के खिलाफ एनपीपी और तृणमूल कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। वहीं, कांग्रेस से बैट स्किम रिंथाथियांग और भाजपा से मार्क रिनाल्डी सॉकमी चुनाव लड़ रहे हैं। 
 

47 प्रत्याशियों के पास पांच करोड़ से ज्यादा की दौलत 
 मेघालय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने 60-60 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने 56 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसके अलावा सीएम कोनराड के. संगमा के नेतृत्व वाली एनपीपी ने 57 उम्मीदवारों, यूडीपी ने 46, एचएसपीडीपी ने 11, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 9, गण सुरक्षा पार्टी ने एक, गारो नेशनल काउंसिल ने दो, जनता दल (यूनाइटेड) ने तीन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

यहां 85 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके पास पांच करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। 47 प्रत्याशियों के पास दो से पांच करोड़, 103 उम्मीदवारों के पास 50 लाख से दो करोड़ रुपये की संपत्ति है। 76 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके पास 10 से 50 लाख और 64 प्रत्याशियों के पास 10 लाख से कम दौलत है। प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 5.91 करोड़ रुपये है। 
 

कई दागी भी मैदान में
मेघालय के आंकड़े देखें तो 375 प्रत्याशियों में से 21 पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सबसे ज्यादा 50 प्रतिशत दागी प्रत्याशी गारो नेशनल काउंसिल (GNC) के हैं, जबकि सबसे कम दो फीसदी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के 17 फीसदी प्रत्याशियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एनपीपी के 11 प्रतिशत दागी प्रत्याशी हैं। राष्ट्रीय पार्टियों की बात करें तो कांग्रेस के छह प्रतिशत और सबसे कम भाजपा के दो प्रतिशत प्रत्याशियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। तृणमूल कांग्रेस के पांच फीसदी प्रत्याशी दागी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed