फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya election 2023: Actor and BJP MP Ravi Kishan said - Film city will open in Meghalaya

Meghalaya election 2023: एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन बोले- मेघालय में खुलेगी फिल्म सिटी, हर ओर BJP की लहर

Tue, 21 Feb 2023 12:23 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, शिलांग
एन. अर्जुन, शिलांग Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 21 Feb 2023 12:23 PM IST
सार

अमर उजाला से खास बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चाहने वालों की कमी नहीं है। हर ओर भाजपा की लहर है। हर हाल में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर कोई सुनना चाहता है। उनके लिए लोग पलकें बिछाए हुए हैं...

विज्ञापन
Meghalaya election 2023: Actor and BJP MP Ravi Kishan said - Film city will open in Meghalaya
भाजपा सांसद रवि किशन। - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि मेघालय एक रॉक सिटी है। यहां के युवाओं में संगीत, नाटक, ड्रामा और कला को लेकर जबरदस्त उत्साह है, यहां के लोग संगीत प्रेमी हैं। यहां के युवाओं की इस हुनर को देखते हुए भाजपा ने यहां पर फिल्म सिटी खोलने का निश्चय किया है। उन्होंने कहा कि यहां के प्रतिभावान युवाओं को नौकरी की खोज में अब प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहां के युवाओं को यहीं पर रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

अमर उजाला से खास बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चाहने वालों की कमी नहीं है। हर ओर भाजपा की लहर है। हर हाल में भाजपा की सरकार बनेगी। रवि किशन ने कहा, हर ओर भाजपा की लहर देखने को मिल रही है। भाजपा की सरकार बननी तय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर कोई सुनना चाहता है। उनके लिए लोग पलकें बिछाए हुए हैं। उन्होंने कहा, जैसे ही भाजपा की सरकार बनेगी, यहां पर जल्द से जल्द जमीन देखकर एक फिल्म सिटी बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर ही आज मैं यह इतनी बड़ी खबर मेघालय के प्रतिभावान युवाओं को दे रहा हूं। उन्होंने कहा, फिल्म सिटी बनने से हजारों प्रतिभावान युवाओं को नौकरी मिलेगी। रोजगार से साधन बढ़ेंगे। यहां के प्रतिभावन युवाओं को फिर बाहर जाना नहीं पड़ेगा। गायक, एक्टर, कलाकार, आर्टिस्ट, वाद्य यंत्र बजाने में पारंगत सहित अन्य प्रतिभाओं को फिर किसी की ओर मुंह ताकना नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में रवि किशन ने कहा, अभी जमीन नहीं देखी है। सरकार बनते ही उत्तर प्रदेश की तर्ज पर एक विशाल फिल्म सिटी बनाई जाएगी। हमारे पास सभी प्रकार के संसाधन हैं। हमारी सरकार तीन महीनों के भीतर इस पर काम शुरू कर देगी। रवि किशन ने कहा, बेरोजगारी को खत्म करने की दिशा में भाजपा की यह शुरुआत भर है। युवाओं का जो झुकाव संगीत और कला के प्रति है, यह उनको सम्मान देने की कोशिश भर है। अगर सरकार बनती है तो इससे बड़े-बड़े प्रोजेक्ट भी मेघालय आएंगे।

रवि किशन ने एक सवाल के उत्तर में कहा, अगर कोई मेघालय को भ्रष्ट कहता है, तो निश्चित ही लोगों को तकलीफ होगी। अगर मेघालय के लोगों को इससे तकलीफ है, तो नेताओं को बोलते हुए शब्दों का ठीक करना चाहिए। निश्चित रूप से पूरा मेघालय भ्रष्ट नहीं है। पिछले कुछ दिनों से मेघालय को भ्रष्ट कहे जाने पर यहां के स्थानीय लोग काफी तकलीफ में हैं।

उन्होंने कहा, जैसे उन्होंने यूपी के चुनाव के लिए गीत बनाया था, यहां के लिए भी कोशिश करेंगे कि कुछ गाना बनाया जा सके, ताकि यहां के लोगों को भाजपा के साथ जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा का रुख बिल्कुल साफ है। हमारे वरिष्ठ नेता पहले ही कह चुके हैं, भ्रष्टाचार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगाी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed