{"_id":"6384b03432514963450f4801","slug":"meghalaya-border-posts-to-be-set-up-in-sensitive-areas-two-mlas-of-npp-and-one-of-tmc-resigned","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meghalaya: संवेदनशील इलाकों में सीमा चौकियां बनेंगी; एनपीपी के दो और टीएमसी के एक विधायक ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Meghalaya: संवेदनशील इलाकों में सीमा चौकियां बनेंगी; एनपीपी के दो और टीएमसी के एक विधायक ने दिया इस्तीफा
Mon, 28 Nov 2022 06:29 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 28 Nov 2022 06:29 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने जयंतिया हिल्स के स्थानीय विधायकों की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद इस फैसले की घोषणा की। मुकरोह में गोलीबारी की घटना में एक वन रक्षक और पांच स्थानीय ग्रामीणों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
असम-मेघालय सीमा पर हिंसा
- फोटो : सोशल मीडिया (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने असम के साथ जारी सीमा विवाद के बीच बड़ा फैसला किया है। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह मुकरोह में हुई हिंसा के बाद राज्य सरकार ने अंतर-राज्यीय सीमा से लगे संवेदनशील इलाकों में सीमा चौकियां स्थापित करने का फैसला किया है। इस बीच राज्य की राजनीति में बड़े उलटफेर देखने को मिले। यहां मेघालय के तीन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। इसमें एनपीपी के दो और टीएमसी का एक विधायक शामिल है। तीनों ने विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा है।
विज्ञापन
सर्वदलीय बैठक की
मुख्यमंत्री ने जयंतिया हिल्स के स्थानीय विधायकों की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद इस फैसले की घोषणा की। मुकरोह में गोलीबारी की घटना में एक वन रक्षक और पांच स्थानीय ग्रामीणों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इंटरनेट बहाल
इस बीच राज्य सरकार ने 22 नवंबर को मुकरोह में हुई गोलीबारी से प्रभावित खासी जयंतिया हिल्स क्षेत्र में सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को रोकने के आदेश को सोमवार को वापस ले लिया। असम-मेघालय सीमा से लगे विवादित क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात हैं। हिंसा वाले स्थान और आसपास के इलाकों में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत प्रतिबंध भी जारी है।
विज्ञापन
क्यों हुई थी हिंसा
वेस्ट कार्बी आंगलोंग जिले में 22 नवंबर को दोनों राज्यों के बीच विवादित सीमा के पास मुकरोह गांव में हिंसा भड़क उठी थी, जब असम के वन रक्षकों द्वारा कथित रूप से अवैध रूप से काटी गई लकड़ियों से लदे एक ट्रक को रोका गया था।
मेघालय के तीन विधायकों ने इस्तीफा सौंपा
मेघालय में सत्तारूढ़ एनपीपी के दो और विपक्षी तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक ने सोमवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा आयुक्त और सचिव एंड्रयू सिमोंस ने बताया कि एनपीपी विधायक फेरलिन संगमा, बेनेडिक मारक और टीएमसी के एचएम शांगप्लियांग ने दिन में विधानसभा अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने अपनी-अपनी पार्टियों की सदस्यता भी छोड़ दी है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि नेता अगले महीने एनपीपी के नेतृत्व वाले मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस में सहयोगी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।