फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya becomes ninth state to withdraw general consent to CBI agency officials to par panel

मेघालय: एनडीए सरकार ने सीबीआई के अपने यहां जांच पर लगाई रोक, संसदीय समिति को दी गई जानकारी

Thu, 03 Mar 2022 09:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 03 Mar 2022 09:42 PM IST
सार

इससे पहले मिजोरम और गैर एनडीए शासित राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और केरल ने भी सीबीआई जांच के दी गई आम सहमति को वापस ले लिया था।

विज्ञापन
Meghalaya becomes ninth state to withdraw general consent to CBI agency officials to par panel
सीबीआई - फोटो : फाइल

विस्तार

मेघालय की एनडीए सरकार ने भी अपने यहां सीबीआई जांच पर रोक लगा दी है। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में आम सहमति को वापस ले लिया है। ऐसा करने वाला वह देश का नौवां राज्य बन गया है। यह जानकारी जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एक संसदीय समिति को दी। 

विज्ञापन


इससे पहले मिजोरम और गैर एनडीए शासित राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और केरल ने भी सीबीआई जांच के दी गई आम सहमति को वापस ले लिया था। मेघालय में सत्तारूढ़ एनडीए सरकार में भाजपा भी हिस्सेदार है और नेशनल पीपुल्स पार्टी के नेता कॉनराड संगमा इस गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री हैं।  
विज्ञापन


सीबीआई ने समिति को बताया कि इन राज्यों में विभिन्न मामलों की जांच के लिए 150 अनुरोध लंबित हैं। इनमें बैंक धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, पैसों की अनियमितता के मामले हैं। सीबीआई निदेशक सुबोध जायसवाल और अन्य अधिकारी कार्मिक, सार्वजनिक शिकायतें, कानून और न्याय पर संसदीय की स्थायी समिति के समक्ष पेश हुए थे। इस समिति की अध्यक्षता भाजपा सांसद सुशील मोदी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed