फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   meghalaya assembly elections: bjp demands report card of congress government

मेघालय विधानसभा चुनाव: भाजपा ने कांग्रेस सरकार से मांगा रिपोर्ट कार्ड

Wed, 07 Feb 2018 07:10 PM IST
रीता तिवारी, अमर उजाला, शिलांग
रीता तिवारी, अमर उजाला, शिलांग Updated Wed, 07 Feb 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
meghalaya assembly elections: bjp demands report card of congress government
पूर्वोत्तर के स्कॉटलैंड के नाम से मशहूर मेघालय में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों में विकास ही सबसे बड़े मुद्दे के तौर पर उभर रहा है।
विज्ञापन


सत्तारूढ़ कांग्रेस जहां राज्य में राजनीतिक स्थिरता बहाल करने व विकास की नई योजनाएं लागू करने का दावा कर रही है वहीं इस बार सत्ता के प्रमुख दावेदार के तौर पर उभरने वाली भाजपा इस मुद्दे पर मुकुल संगमा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए उससे विकास पर रिपोर्ट कार्ड मांग रही है।

भाजपा ने विकास के साथ ही भ्रष्टाचार को भी अपना मुद्दा बनाया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीते दिसंबर में यहां अपनी जनसभा में राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं का एलान किया था। 
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्वोत्तर इलाके को चूस लिया है। अब उसके नेता 70 हजार की जैकेट पहन कर घूमते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी संगीत समारोहों के जरिए असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। ध्यान रहे कि राहुल ने एक संगीत समारोह के जरिए ही राज्य में पार्टी का चुनाव अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल संगमा कहते हैं कि भाजपा के पास न तो कोई जनाधार है और न ही कोई सीट। वह दूसरे दलों में तोड़फोड़ के जरिए सत्ता में आने का सपना देख रही है। 


संगमा का दावा है कि कांग्रेस सरकार ने बीते पांच साल के दौरान राज्य में जितनी विकास परियोजनाएं लागू की हैं, उतनी योजनाएं पहले कभी नहीं शुरू हुईं। राज्य के लोग कामकाज के आधार पर ही कांग्रेस को दोबारा चुनेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed