फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya Assembly Election 2023 Know 5 Hot Seats in Meghalaya From CM to Congress and BJP Veteran Neja

Meghalaya Election: CM संगमा 5016 वोट से जीते, मुकुल को मिली कांटे की टक्कर; जानें चर्चित सीटों के नतीजे

Thu, 02 Mar 2023 08:25 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 02 Mar 2023 08:25 PM IST
विज्ञापन
सार
मेघालय में विधानसभा चुनाव में पांच बड़ी सीटें ऐसी हैं जिन पर सभी की नजरें थीं। इन सीटों में मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की साउथ तुरा से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मुकल संगमा की सोंगसक सीट भी शामिल है। 
loader
Meghalaya Assembly Election 2023 Know 5 Hot Seats in Meghalaya From CM to Congress and BJP Veteran Neja
Meghalaya Election Results 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेघालय में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। अबकी बार एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एनपीपी ने 26 सीटें अपने नाम की हैं। टीएमसी-कांग्रेस को पांच-पांच सीटें मिली हैं। राज्य में किसी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। इस दौरान पांच बड़ी सीटें ऐसी थीं, जिन पर सभी की नजरें रहीं। आइए जानते हैं इन सीटों पर किसने बाजी मारी...



 इन सीटों में मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की साउथ तुरा से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मुकल संगमा की सोंगसक सीट भी शामिल है। आइए जानते हैं मेघालय की पांच हॉट सीटों के बारे में...

उम्मीदवार सीट नतीजे
कोनराड संगमा, एनपीपी साउथ तुरा 5016 वोट से जीते
विन्सेंट पाला, कांग्रेस सुतंगा सैपुंग  1828 वोट से हारे
मुकुल संगमा, तृणमूल कांग्रेस सोंगसक  372 वोट से जीते
अर्नेस्ट मावरी, भाजपा वेस्ट शिलॉन्ग 4146 वोट से हारे
मेटबाह लिंगदोह, यूडीपी मैरंग 155 वोट से जीते

conrad sangma
conrad sangma - फोटो : Amar Ujala

1. साउथ तुरा: वेस्ट गारो हिल्स के साउथ तुरा विधानसभा सीट से मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने खुद दावेदारी ठोकी थी और जीत भी हासिल की। एनपीपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कोनराड संगमा के खिलाफ कांग्रेस ने ब्रेनिएल्ड मारक, तृणमूल कांग्रेस ने रिचर्ड मृंग मारक, यूडीपी ने जॉन लेस्ली संगमा और भाजपा ने बर्नार्ड एन मारक को मैदान में उतारा था। 

vincent pala
vincent pala - फोटो : Amar Ujala

2. सुतंगा सैपुंग : ईस्ट जयंतिया हिल्स की सुतंगा सैपुंग आरक्षित विधानसभा सीट से इस बार मेघालय कांग्रेस के अध्यक्ष विन्सेंट पाला खुद मैदान में थे। पाला के खिलाफ एनपीपी ने सांता मैरी शायला, यूडीपी ने शीतलंग पीला और भाजपा ने क्रिसन लैंगस्टैंग को अपना उम्मीदवार बनाए गए थे। पाला को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

Mukul Sangama
Mukul Sangama - फोटो : Amar Ujala

3. सोंगसक : ईस्ट गारो हिल्स जिले की सोंगसक विधानसभा सीट से मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा चुनाव लड़े। कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहे मुकुल इस बार तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे थे। मुकुल के खिलाफ एनपीपी ने दो बार के विधायक निहिम डी शिरा को मैदान में उतारा। इसके अलावा कांग्रेस ने चैंपियन आर संगमा और भाजपा ने थॉमस एन मारक को टिकट दिया। मुकुल चुनाव जीतने में सफल रहे।

arnest mawrie
arnest mawrie - फोटो : Amar Ujala

4. वेस्ट शिलॉन्ग: ईस्ट खासी हिल्स जिले की वेस्ट शिलॉन्ग विधानसभा सीट से मेघालय भाजपा के मुखिया अर्नेस्ट मावरी खुद मैदान में थे। अर्नेस्ट अभी राष्ट्रीय मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह खुद बीफ खाते हैं। मावरी के खिलाफ चुनाव में एनपीपी ने महेंद्रो रैपसांग, कांग्रेस ने बेथलीन धखर, तृणमूल कांग्रेस ने इवान मारिया को मैदान में उतारा था। मावरी को हार का सामना करना पड़ा है।

metbah lyngdoh
metbah lyngdoh - फोटो : Amar Ujala
5. मैरंग : ईस्टर्न वेस्ट खासी हिल्स सीट से यूडीपी के नेता और मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह चुनाव लड़े। लिंगदोह के खिलाफ एनपीपी और तृणमूल कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा। वहीं, कांग्रेस से बैट स्किम रिंथाथियांग और भाजपा से मार्क रिनाल्डी सॉकमी चुनाव लड़े। मेटबाह ने चुनाव में जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed