फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meeting on Kapil Sibal residence, Sharad Pawar, Derek O Brien, Lalu Prasad, Akhilesh Yadav, Shashi Tharoor and Anand Sharma arrived on monday night

सियासी दावत : राहुल की अनुपस्थिति में सिब्बल के घर जुटे विपक्षी दलों के बड़े नेता, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Tue, 10 Aug 2021 08:01 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 10 Aug 2021 08:01 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बैठक में शामिल नहीं हुए। इस डिनर बैठक में 15 पार्टियों के करीब 45 नेता और सांसद जुटे।  

विज्ञापन
Meeting on Kapil Sibal residence, Sharad Pawar, Derek O Brien, Lalu Prasad, Akhilesh Yadav,  Shashi Tharoor and Anand Sharma arrived on monday night
कपिल सिब्बल - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने सोमवार रात एक डिनर की मेजबानी की, जिसमें विपक्षी पार्टी और समान विचारधारा वाले दलों के राजनीतिक दिग्गजों ने भाग लिया। हालांकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बैठक में शामिल नहीं हुए।इस डिनर बैठक में 15 पार्टियों के करीब 45 नेता और सांसद जुटे और सभी नेताओं ने सरकार के खिलाफ रणनीति बनाने के साथ-साथ एक मजबूत मोर्चा बनाने पर भी चर्चा की।

विज्ञापन


बता दें कि सिब्बल सोनिया गांधी को व्यापक सुधारों के लिए लिखे गए पत्र के पीछे प्रमुख प्रस्तावक थे और उन्हें उन नेताओं में से एक भी देखा जाता है जिनके राहुल गांधी के कामकाज से गंभीर मतभेद हैं। वहीं अब इस बैठक के बाद कांग्रेस पार्टी में ही चर्चा होने लगी है कि क्या इस तरह से बैठक बुलाना सही था। हालांकि डिनर में शामिल होने वाले कांग्रेस नेताओं ने किसी भी अटकलों को खारिज कर दिया कि यह पार्टी के आंतरिक कामकाज से संबंधित था, लेकिन उन्होंने कहा कि वे 2024 के चुनावों से पहले मजबूत विपक्षी एकता चाहते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है  कि 'जी-23' के नाम से मशहूर हुए कांग्रेसी नेता पार्टी में ब्लॉक से लेकर सीडब्ल्यूसी स्तर तक के चुनाव चाहते थे और इस संबंध में सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। जो जी-23 नेता रात्रिभोज में शामिल हुए, उनमें मेजबान सिब्बल के अलावा गुलाम नबी आजाद, भूपिंदर सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, पृथ्वीराज चव्हाण, मनीष तिवारी और शशि थरूर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोज में आमंत्रित विपक्ष के एक नेता ने बताया कि एकता को और मजबूत करने के लिए ऐसी बैठकें और आयोजित की जानी चाहिए। हमें भाजपा को 2022 में पहले उत्तर प्रदेश में और फिर 2024 के आम चुनाव में हराना है। सूत्रों ने बताया कि सिब्बल की शुरुआती टिप्पणी के बाद सभी नेताओं ने कहा कि उन्हें 2022 में उत्तर प्रदेश में और फिर 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए एक साथ आना होगा।

इन नेताओं ने लिया भाग
इस दौरान राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के लालू प्रसाद यादव, राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) सुप्रीमो शरद पवार, समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव, माकपा (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) के सीताराम येचुरी, भाकपा (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) के डी. राजा, नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम भी मौजूद थे। शिवसेना के संजय राउत, आप (आम आदमी पार्टी) के संजय सिंह, तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन, बीजद (बीजू जनता दल) नेता पिनाकी मिश्रा और अमर पटनायक, द्रमुक (द्रविड़ मुनेत्र कषगम) के तिरुचि शिवा और टी के एलनगोवन, रालोद (राष्ट्रीय लोक दल) के जयंत चौधरी और टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) के नेता भी रात्रिभोज में शामिल हुए।


जेल से निकलने के बाद लालू पहली बार सामूहिक बैठक में शामिल हुए 
वहीं तबीयत में कुछ सुधार होने के बाद लालू यादव भी इस सामूहिक डिनर में पहुंचे थे। इस मौके पर लालू यादव ने भी सिब्बल की बातों से सहमति जताते हुए विपक्षी एकता को मजबूत करने पर बल देने को कहा। उन्होंने कहा कि हम जब भी मुश्किल में आते हैं सिब्बल साहेब को याद करते हैं। कांग्रेस पार्टी इन लोगों के अनुभव का फायदा उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed