फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meeting of senior BJP leaders regarding Rajasthan Assembly elections at Prahlad Joshi and Nadda residence

BJP: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक, प्रह्लाद जोशी-नड्डा के आवास पर चर्चा

Sun, 01 Oct 2023 04:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 01 Oct 2023 04:15 AM IST
सार

पार्टी सूत्रों की मानें तो अलवर के सासंद बालकनाथ के साथ बातचीत कर बैठक शुरू की गई। बैठक केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर आयोजित की गई। बता दें, पार्टी आलाकमान ने प्रह्लाद जोशी को विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Meeting of senior BJP leaders regarding Rajasthan Assembly elections at Prahlad Joshi and Nadda residence
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी एक्टिव मोड में नजर आ रही है। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव पर चर्चा करने के लिए शनिवार को नई दिल्ली में बैठक आयोजित की। बैठक केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से ठीक एक दिन पहले आयोजित की गई।

विज्ञापन

पार्टी सूत्रों की मानें तो अलवर के सासंद बालकनाथ के साथ बातचीत कर बैठक शुरू की गई। बैठक केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर आयोजित की गई। बता दें, पार्टी आलाकमान ने प्रह्लाद जोशी को विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सांसद के बाद केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने जोशी के साथ उनके आवास पर तीन घंटे तक चर्चा की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनसे मुलाकात की। बाद में जोशी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे। इसके बाद भाजपा नेता अरुण सिंह, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी, सांसद कैलाश चौधरी, राजेंद्र राठौड़ और आरएसएस नेताओं सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जोशी के आवास पर चर्चा की।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने प्रदेश को सात जोन में बांटा
सामूहिक नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरने के निर्णय के बाद राजस्थान में हर हाल में जीत हासिल करने के लिए भाजपा नेतृत्व ने माइक्रो मैनेजमेंट पर जोर दिया है। इस रणनीति के तहत प्रदेश को सात जोन में बांटकर इसमें शामिल 44 जिलों की जिम्मेदारी 44 नेताओं को दी गई है। खास बात यह है कि प्रभारी तय करते समय नेतृत्व ने जिले के सामाजिक समीकरण का खास ख्याल रखा है। नियुक्त किए गए सभी प्रभारी राज्य से बाहर के हैं। इन नेताओं को अपने जिले की विधानसभा सीटों का प्रबंधन का जिम्मा सौंपा गया है। इन्हें स्थानीय स्तर पर मुद्दे तय करने, उम्मीदवारों की मदद करने, सीट वार स्थिति से नेतृत्व को अवगत कराने और केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रम का समन्वय करने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने सभी सात जोन के लिए प्रभारी और सह प्रभारी भी नियुक्त किए हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed