फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meeting of RSS-BJP leaders on electoral states approval on leadership of Jairam Thakur in Himachal

तैयारी: चुनावी राज्यों पर संघ-भाजपा नेताओं की मैराथन बैठक, हिमाचल में जयराम के नेतृत्व पर मुहर

Tue, 03 May 2022 04:33 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 03 May 2022 04:33 AM IST
सार

चुनावी राज्यों के कोर ग्रुप के साथ पार्टी नेतृत्व की बैठक के बाद पार्टी शीर्ष नेतृत्व की संघ नेताओं के साथ हुई इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, संघ-भाजपा के बीच समन्वय की जिम्मेदारी निभाने वाले अरुण कुमार और संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश सोनी शामिल हुए।

विज्ञापन
Meeting of RSS-BJP leaders on electoral states approval on leadership of Jairam Thakur in Himachal
जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर सोमवार को पार्टी के शीर्ष नेताओं और संघ के नेताओं के बीच चुनावी राज्यों के अलावा कर्नाटक के मुद्दे पर मैराथन बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। वहीं, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में शीर्ष स्तर पर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चा हुई। गुजरात में समय पूर्व विधानसभा चुनाव कराने पर भी विचार किया गया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में पार्टी और संघ ने चुनावी राज्यों पर अपनी राय साझा की है।

विज्ञापन


चुनावी राज्यों के कोर ग्रुप के साथ पार्टी नेतृत्व की बैठक के बाद पार्टी शीर्ष नेतृत्व की संघ नेताओं के साथ हुई इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, संघ-भाजपा के बीच समन्वय की जिम्मेदारी निभाने वाले अरुण कुमार और संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश सोनी शामिल हुए।
विज्ञापन


बैठक करीब साढ़े तीन घंटे चली। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में चुनावी राज्य गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की स्थिति पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि इन राज्यों के पार्टी ग्रुप के साथ पार्टी नेतृत्व की हाल ही में अलग-अलग बैठकें हुई हैं। इसके अलावा पार्टी नेतृत्व कर्नाटक के मुद्दे पर लगातार बैठकें कर चुका है। संघ भी इन राज्यों के संदर्भ में अलग से बैठकें कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समन्वय, बदलाव भावी रणनीति पर चर्चा
इस बैठक में सरकार और संगठन के बीच समन्वय, संगठनात्मक और सरकार के स्तर पर बदलाव और भावी चुनावी रणनीति पर राज्यवार चर्चा हुई। हालांकि पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं दी गई। वैसे कोर ग्रुप और पार्टी नेतृत्व की बैठक में कर्नाटक, मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में तत्काल विस्तार, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्रियों वसुंधरा राजे और रमन सिंह को चेहरा नहीं बनाने पर सहमति बनी थी। बीते शुक्रवार को पार्टी नेतृत्व ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कोर ग्रुप के साथ बैठक की थी। इसी दिन संघ में भी मध्य प्रदेश को लेकर अलग से उच्च स्तरीय बैठक हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed