फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meeting of NDA chief ministers ends in Delhi; Allies hail PM Modi

Politics: दिल्ली में NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म; सहयोगी दलों ने की पीएम मोदी की सराहना

Thu, 20 Feb 2025 05:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 20 Feb 2025 05:59 PM IST
सार

Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्रम मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई। इससे पहले भाजपा नेता रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 

विज्ञापन
Meeting of NDA chief ministers ends in Delhi; Allies hail PM Modi
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन। - फोटो : एक्स/भाजपा

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई। यह बैठक रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद की गई। रेखा गुप्ता आज दिल्ली के नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 

विज्ञापन


बैठक के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा, 'जब भाजपा की सरकार बनती है, तो वह प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण के अनुसार काम करती है।' राजस्थान की उप मुखअयमंत्री दिया कुमार ने कहा, 'यह हर महिला के गर्व और खुशी की बात है कि एक महिला (रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने) को यह मौका मिला है।' 

विज्ञापन

इतिहास बना रही हैं रेखा गुप्ता: पवन कल्याण
आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा, मैं रेखा गुप्ता को बधाई देता हूं। वह इतिहास बना रही हैं। यह एक सुंदर विजय है। यह भाजपा और एनडीए के लिए मीठी सफलता है। यह (पीएम) मोदी, (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह और भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार मेहनत का परिणाम है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता  बनर्जी के 'मृत्यु कुंभ' वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा, मुझे लगता है कि यह कहना सही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए ये नेता
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मौजूद था। कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल हुए। 

छह भाजपा विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
वहीं, शपथ ग्रहण के बाद रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, यह एक चमत्कार है, यह एक नई प्रेरणा और नया अध्याय है। अगर मैं मुख्यमंत्री बन सकती हूं, तो इसका मतलब है कि सभी महिलाओं के लिए रास्ते खुले हैं। जो कोई भी भ्रष्टाचार करेगा, उसे हर एक रुपये का हिसाब देना होगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर भाजपा के छह अन्य विधायकों परवेश वर्मा (उप मुख्यमंत्री), आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्रज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। 


क्या होंगी मुख्यमंत्री रेखा के लिए प्राथमिकताएं
भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए गुप्ता ने पार्टी के वादों को पूरा करने और सभी 48 भाजपा विधायकों के साथ मिलकर काम करने का वादा किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं पीएम मोदी और भाजपा आला कमान का धन्यवाद करती हैं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी। मेरी पहली प्राथमिकता हमारी पार्टी की ओर से किए गए सभी वादों को पूरा करा है। दूसरी प्राथमिकता यह है कि हमारे सभी 48 विधायक एक टीम मोदी के रूप में काम करेंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री बनूंगी। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed