फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meeting of members of the committee constituted to advise Sonia Gandhi on organization matters

सोनिया गांधी को संगठन के मामलों में सलाह देने के लिए गठित समिति के सदस्यों की हुई बैठक

Wed, 18 Nov 2020 01:57 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 18 Nov 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Meeting of members of the committee constituted to advise Sonia Gandhi on organization matters
सोनिया गांधी - फोटो : ANI

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अहम मुद्दों पर परामर्श देने के लिए गठित पार्टी की एक उच्च स्तरीय समिति के सदस्यों की बैठक मंगलवार शाम में हुई और संगठन के विभिन्न मुद्दों पर इसमें चर्चा की गई। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


कांग्रेस के 23 नेताओं द्वारा पार्टी में आमूल-चूल बदलाव के लिए लिखे गए पत्र के बाद अगस्त में सोनिया गांधी द्वारा पार्टी में फेरबदल के तहत गठित इस छह सदस्यीय समिति की पहली बैठक मंगलवार को हुई। यह बैठक कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल द्वारा बिहार चुनाव में मिली हार पर पार्टी नेतृत्व की कथित चुप्पी को लेकर सवाल उठाने के दो दिन बाद हुई है।
विज्ञापन


हालांकि, डिजिटिल माध्यम से हुई इस बैठक की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई लेकिन सूत्रों का कहना है कि जानकारी के मुताबिक बैठक में बिहार चुनाव के नतीजों, जम्मू-कश्मीर के आगामी जिला विकास परिषद चुनाव सहित मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और अन्य मद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया गांधी और अस्वस्थ चल रहे वरिष्ठ पार्टी नेता अहमद पटेल इस बैठक में शामिल नहीं थे। बैठक में शामिल नेताओं में ए के एंटनी, रणदीप सुरजेवाला और मुकुल वासनिक शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed