{"_id":"56e91d7f4f1c1b555b8b45a9","slug":"meeting-of-indian-national-congress-in-delhi-with-andhra-pradesh-congress-leaders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिसली सोनिया की जुबान कहा 'बीते दो साल में यूपीए सरकार ने कुछ नहीं किया'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फिसली सोनिया की जुबान कहा 'बीते दो साल में यूपीए सरकार ने कुछ नहीं किया'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 Mar 2016 08:25 PM IST
सार
- फिसली सोनिया गांधी की जुबान
- आंध्र के नेताओं को कर रही थी संबोधित
- राहुल ने भी साधा पीएम पर निशाना
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विस्तार
'बीते दो साल में यूपीए सरकार ने कुछ नहीं किया है'। ये बात किसी और ने नहीं बल्कि खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि 'दो साल लगभग बीत गए हैं लेकिन हमने कुछ नहीं देखा, यूपीए सरकार को ओर से कोई प्रयास नहीं किया गया।'
विज्ञापन
दरअसल सोनिया आंध्र प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान संबोधित कर रही थी।
WATCH: Almost two years have passed, we have seen nothing,no effort from 'UPA Govt' says Sonia Gandhihttps://t.co/G4lyMfUuwy
— ANI (@ANI_news) March 16, 2016विज्ञापन
राहुल ने कहा पीएम केवल दबाव की भाषा समझते हैं
राहुल गांधी
- फोटो : file photo
इसी कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मैं कई अवसरों पर आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी है लेकिन सरकार इस मामले में अपनी रुचि नहीं दिखा रही है
राहुल ने कहा कि दुर्भाग्य से मौजूदा सरकार आंध्र प्रदेश को सहायता नहीं कर रही है और मैं इस बात से गौरवान्वित हूं कि कांग्रेस पार्टी आंध्र की लड़ाई में आगे है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें उन पर दबाव बनाने की जरूरत है क्योंकि वो दबाव को समझते है, वो कोई और भाषा नहीं समझते हैं।