फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meeting chaired by home secy advises to carry out BBMB's decision to release 4,500 cusecs water to Haryana

BBMB: भाखड़ा बांध से हरियाणा को आठ दिन तक 4500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी, केंद्रीय गृह सचिव के साथ बैठक में फैसला

Fri, 02 May 2025 08:16 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 02 May 2025 08:16 PM IST
सार

हरियाणा की पानी की जरुरतों के देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) का फैसला लागू किया जाए। इसके तहत अगले आठ दिनों तक भाखड़ा डैम से हरियाणा को 4,500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Meeting chaired by home secy advises to carry out BBMB's decision to release 4,500 cusecs water to Haryana
गोविंद मोहन, केंद्रीय गृह सचिव - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार ने हरियाणा की पानी की जरूरतों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में सलाह दी गई कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) का फैसला लागू किया जाए। इसके तहत अगले आठ दिनों तक भाखड़ा डैम से हरियाणा को 4,500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा। सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, बैठक में यह भी तय हुआ कि डैम भरने के दौरान पंजाब को भी जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पानी दिया जाएगा। इस बैठक में केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के प्रतिनिधि और बीबीएमबी के अफसर शामिल हुए।
विज्ञापन


बीबीएमबी जल्द ही पानी छोड़ने के तरीके तैयार करेगा रूपरेखा
इस बैठक का मकसद था हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों की पानी की तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने के फैसले को अमल में लाना। बीबीएमबी जल्द ही अपने बोर्ड की बैठक बुलाएगा, जिसमें पानी छोड़ने के तरीके और समय को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। भाखड़ा और पोंग डैम से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की पानी की जरूरतें पूरी होती हैं। बीबीएमबी हर साल 21 मई से अगले साल 21 मई तक के लिए इन राज्यों का पानी का कोटा तय करता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bangladesh: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच यूनुस के करीबी का बड़बोलापन, भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर है गंदी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब ने हरियाणा को पानी देने से किया इनकार
हालांकि, पंजाब और हरियाणा के बीच पानी को लेकर फिर से विवाद गहरा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) शासित पंजाब ने बीजेपी शासित हरियाणा को ज्यादा पानी देने से इनकार कर दिया है। हरियाणा के विपक्षी नेताओं का आरोप है कि पंजाब ने भाखड़ा डैम से हरियाणा को पानी की सप्लाई 4,000 क्यूसेक पर सीमित कर दी है। दोनों राज्यों के बीच सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर का मुद्दा भी सालों से विवाद का कारण बना हुआ है।

यह भी पढ़ें - Aviation: उत्तर अमेरिकी यात्रा के 'विकल्प' तलाश रही एअर इंडिया, पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद होने से बढ़ा खर्च

पंजाब में सभी पार्टियां पानी के मुद्दे पर एकजुट
इस बढ़ते तनाव के बीच पंजाब सरकार ने शुक्रवार को सभी दलों की बैठक बुलाई, जिसमें सभी पार्टियों ने पानी के मुद्दे पर एकजुटता दिखाई। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र भी सोमवार को बुलाया गया है। इस बैठक में यह भी चर्चा हुई कि सभी पार्टियों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed