फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meeting between Mandaviya, senior health officials underway on Omicron new sub variants

Covid-19: ओमिक्रॉन के नए सब वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, मंडाविया की शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

Tue, 18 Oct 2022 08:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 18 Oct 2022 08:48 PM IST
सार

 बैठक में नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल, कोविड-19 वर्किंग ग्रुप के अध्यक्ष, एनटीएजीआई के अध्यक्ष एनके अरोड़ा, एनटीएजीआई के अधिकारी, एनईजीवीएसी के अधिकारी व अन्य वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
Meeting between Mandaviya, senior health officials underway on Omicron new sub variants
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

देश में ओमिक्रॉन के एक नए सब वैरिएंट एक्सबीबी का पहला मामला दर्ज होने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट हो गया है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राष्ट्रीय राजधानी में स्वास्थ्य क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बैठक में नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल, कोविड-19 वर्किंग ग्रुप के अध्यक्ष, एनटीएजीआई के अध्यक्ष  एनके अरोड़ा, एनटीएजीआई के अधिकारी, एनईजीवीएसी के अधिकारी व अन्य वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे।  
विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, महाराष्ट्र में पिछले एक सप्ताह की तुलना में कोरोना वायरसल के मामलों में 17.7 फीसदी का उछाल आया है। महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इनमें SARS-CoV-2 वायरस (ओमिक्रॉन) का सब वैरिएंट एक्सबीबी भी शामिल है। यह नया वैरिएंट केरल समेत देश के कुछ हिस्सों में रिपोर्ट किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञों ने फ्लू जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने और जल्द से जल्द चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा है। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर कोविड के उचित व्यवहार को देखने और भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार टीकाकरण कराने की भी सलाह दी है। 
   
विभाग के विशेषज्ञों का सुझाव है कि बीमारी वाले लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर जाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इनफ्लुएंजा जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों को जितना हो सके सार्वजनिक संपर्क से बचना चाहिए।

इस बीच, केरल सरकार ने 17 अक्तूबर को स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक की और कहा कि वह दुनिया  के अन्य हिस्से से रिपोर्ट किए जा रहे एक्सबीबी और एक्सबीबी1 वैरिएंट के मद्देजर निवारक उपायों को तेज कर रही है। 

  
केरल के स्वास्थय विभाग ने एक बयान में कहा, सभी जिलों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कोविड-19 का नया वैरिएंट अब तक के किसी भी वैरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक है। संक्रमित लोगों में से करीब 1.8 फीसदी को अस्पताल में इलाज की आवश्यकता हो सकती है। फिलहाल चिंता का कोई कारण नहीं है। लेकिन सभी को सावधान रहना चाहिए। अपनी सुरक्षा के लिए सभी को मास्क ठीक से पहनना चाहिए। बुजुर्गों को भी मास्क पहनना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने अनुरोध किया कि एयरपोर्ट पर और बंद जगहों पर मास्क पहना जाए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed