फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meeting between Congress interim president Sonia Gandhi and Jyotiraditya Scindia has been postponed

सोनिया से मुलाकात को लेकर सिंधिया की सफाई, मैंने मिलने के लिए समय ही नहीं मांगा था

Tue, 10 Sep 2019 05:46 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 10 Sep 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
Meeting between Congress interim president Sonia Gandhi and Jyotiraditya Scindia has been postponed
ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो)

आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच होने वाली बैठक टलने की खबरों के बीच सिंधिया की तरफ से सफाई आई है। इस बारे में सिंधिया ने कहा, 'मैंने सोनिया गांधी से मिलने के लिए समय नहीं मांगा था, ऐसी खबरें गलत थीं, मैं महाराष्ट्र चुनाव पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।'

विज्ञापन



बता दें कि सिंधिया और सोनिया गांधी की मुलाकात बुधवार को राजधानी दिल्ली में होनी थी। इस मुलाकात में मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के पद के बारे में चर्चा की जानी थी। बता दें कि आज महाराष्ट्र कांग्रेस की एक बैठक भी होनी है। महाराष्ट्र में इस बार इस बार कांग्रेस और एनसीपी मिलकर भाजपा-शिवसेना गठबंधन से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में साल 2014 का चुनाव भाजपा और शिवसेना ने अलग-अलग लड़ा था। 124 सीटों पर जीत हासिल करने के साथ भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। चुनाव के बाद भाजपा-शिवसेना की सरकार बनी थी। इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed