फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meenakshi Lekhi says, Twitter has apologised in writing for Ladakh in China error

ट्विटर ने लद्दाख को चीन का हिस्सा बताने पर मांगी माफी, 30 नवंबर तक सुधारेगा गलती

Wed, 18 Nov 2020 06:36 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 18 Nov 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Meenakshi Lekhi says, Twitter has apologised in writing for Ladakh in China error
ट्विटर - फोटो : social media

सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने गलत तरीके से लद्दाख को चीन का हिस्सा दिखाने के मामले में लिखित में माफी मांग ली है। इस मामले की जांच के लिए बनाए गए संसदीय पैनल से ट्विटर ने लिखित में माफी मांगी है। इसके साथ ही ट्विटर ने 30 नवंबर तक का वक्त अपनी गलती सुधारने के लिए भी मांगा है। पैनल की अध्यक्ष मीनाक्षी लेखी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ट्विटर ने गलती सुधारने के लिए 30 नवंबर तक का वक्त मांगा है।

विज्ञापन

 

 



भारत के नक्शे को गलत तरीके से दिखाने के लिए ट्विटर इंक के मुख्य गोपनीयता अधिकारी डेमियन करेन ने एक हलफनामा देकर माफी मांगी है। बता दें कि पिछले महीने डाटा प्रोटेक्शन बिल पर संसद की संयुक्त समिति ने लद्दाख को चीन का हिस्सा दिखाने के लिए ट्विटर की कड़ी आलोचना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने कहा था कि इस तरह की हरकत देशद्रोह की श्रेणी में आती है और इसके बाद ट्विटर से माफीनामे की मांग की गई थी। समिति ने भूल को जल्द से जल्द सुधारने के लिए चेतावनी भी दी थी।

अब लेखी की अध्यक्षता में बने पैनल के सामने ट्विटर इंडिया के प्रतिनिधियों ने माफी मांगी है, लेकिन पैनल के सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह एक आपराधिक कृत्य है जिससे देश की संप्रभुता को ठेस पहुंचती है। पैनल के सदस्यों ने कहा कि माफीनामे के लिए एक हलफनामा ट्विटर इंक की ओर से प्रस्तुत किया जाना चाहिए, ना कि इसके 'मार्केटिंग आर्म' ट्विटर इंडिया की ओर से।


इस मांग के बाद ही ट्विटर इंक के मुख्य गोपनीयता अधिकारी डेमियन करेन ने एक हलफनामा देकर माफी मांग ली है और गलती को सुधारने के लिए 30 नवंबर तक का वक्त मांगा है। इससे पहले भी लेह को लद्दाख की बजाय जम्मू-कश्मीर का हिस्सा दिखाए जाने के बाद मंत्रालय ने ट्विटर को नोटिस जारी किया था। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कड़ी आलोचना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed