{"_id":"5c5ec73fbdec2217fc33e69a","slug":"meenakshi-lekhi-attacks-on-mamata-banerjee-in-press-conference-at-bjp-hq","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी पर भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी का हमला, कहा-झूठतंत्र से अपना लूटतंत्र बचा रहीं दीदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता बनर्जी पर भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी का हमला, कहा-झूठतंत्र से अपना लूटतंत्र बचा रहीं दीदी
Sat, 09 Feb 2019 05:57 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 09 Feb 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीनाक्षी लेखी
- फोटो : BJP Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के हालात को लेकर सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है। चिटफंड घोटाला पर सीबीआई की कार्रवाई के बाद उपजे विवाद पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने अपने लूटतंत्र को संरक्षित करने के लिए झूठतंत्र का रास्ता चुना है।
भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि 'लोकतंत्र खतरे में है' का हल्ला मचाने वाले जान लें, लोकतंत्र दो शक्तियों की वजह से लोकतंत्र खतरे में है।
विज्ञापन
पहला है लूटतंत्र और दूसरा झूठतंत्र।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में पश्चिम बंगाल एक ऐसा राज्य बन चला है, जहां लोगों की स्वतंत्रता खत्म करने की कोशिश हो रही है। कभी दुर्गा पूजा पर मनाही होती है, कभी सरस्वती पूजा नहीं करने दिया जाता। झूठी खुफिया रिपोर्ट का हवाला देकर रथयात्रा रोक दी जाती है।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने असंवैधानिक संगठन खड़ा कर अव्यवस्था पैदा की है, जहां अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री को जाने से रोका जाता है।
कल को अगर भाजपा का कोई कार्यकर्ता गलत काम करता है तो उसे भी रोका जाए, उस पर कानूनी कार्रवाई हो।
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने अपने लूटतंत्र को संरक्षित करने के लिए झूठतंत्र का रास्ता चुना है : श्रीमती @M_Lekhi pic.twitter.com/C6GHcvW5Fr
— BJP (@BJP4India) February 9, 2019विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि 'लोकतंत्र खतरे में है' का हल्ला मचाने वाले जान लें, लोकतंत्र दो शक्तियों की वजह से लोकतंत्र खतरे में है।
विज्ञापन
पहला है लूटतंत्र और दूसरा झूठतंत्र।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में पश्चिम बंगाल एक ऐसा राज्य बन चला है, जहां लोगों की स्वतंत्रता खत्म करने की कोशिश हो रही है। कभी दुर्गा पूजा पर मनाही होती है, कभी सरस्वती पूजा नहीं करने दिया जाता। झूठी खुफिया रिपोर्ट का हवाला देकर रथयात्रा रोक दी जाती है।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने असंवैधानिक संगठन खड़ा कर अव्यवस्था पैदा की है, जहां अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री को जाने से रोका जाता है।
ममता भाजपा ज्वाइन करे तो आपत्ति नहीं
मीनाक्षी ने कहा कि देश में लोकतंत्र है और लोकतंत्र में सबको अधिकार है। ममता बनर्जी कल को कहे कि मुझे भाजपा ज्वाइन करना है तो मैं थोड़े ही मना करूंगी। उनको अधिकार है आवेदन करने का, बाकी पुलिस अपना काम करे।कल को अगर भाजपा का कोई कार्यकर्ता गलत काम करता है तो उसे भी रोका जाए, उस पर कानूनी कार्रवाई हो।