फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Medical Superintendent Saptarshi Chatterjee said RG Kar gradually coming back to normal life NEWS IN HINDI

Kolkata: 'आरजी कर धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा', CBI छापेमारी के बारे में भी उप प्राचार्य चटर्जी ने बताया

Tue, 27 Aug 2024 01:43 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 27 Aug 2024 01:43 PM IST
सार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दरिंदगी से दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या करने के मामले में लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इस बीच, आरजी कर अस्पताल के उप प्राचार्य ने कहा कि अस्पताल के लिए अच्छे दिन फिर से शुरू होंगे। 

विज्ञापन
Medical Superintendent Saptarshi Chatterjee said RG Kar gradually coming back to normal life NEWS IN HINDI
उप प्राचार्य सप्तर्षि चटर्जी - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दरिंदगी से दुष्कर्म और फिर उसकी निर्मम तरीके से हत्या करने के मामले में लगातार लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। आज कोलकाता में छात्र संगठन नबन्ना मार्च निकाल रहे हैं। इस बीच, आरजी कर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक और उप प्राचार्य सप्तर्षि चटर्जी ने कहा कि अस्पताल के लिए अच्छे दिन फिर से शुरू होंगे। धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। यहां रोगियों की संख्या अब एक हजार को पार कर गई है। 

विज्ञापन


हर दिन हम छात्रों से बात करते हैं
उन्होंने कहा, 'हर दिन हम छात्रों से बात करते हैं और फैकल्टी सदस्य अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन दे रहे हैं ताकि मरीजों को परेशानी न हो। मुझे लगता है कि आरजी कर धीरे-धीरे सामान्य जीवन में वापस आ रहा है क्योंकि मरीज की संख्या जो लगभग 100 थी, अब 1000 को पार कर गई है। अच्छे दिन दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। ओपीडी और इमरजेंसी सहित सभी विभाग काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सीबीआई द्वारा की गई छापेमारी पर भी बात की। चटर्जी ने कहा कि सीबीआई की टीम ने मौके से सभी दस्तावेजों और कंप्यूटर, हार्ड डिस्क को जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या कुछ ले गई सीबीआई?
उप प्राचार्य चटर्जी ने आगे कहा, 'सीबीआई की टीम सभी दस्तावेज और कंप्यूटर, हार्ड डिस्क देखने मेरे कार्यालय आई थी। उन्होंने जब्त कर लिया और सभी सामानों को ले गई तथा हमें एक जब्ती सूची दी। मैं कल सीजीओ कॉम्प्लेक्स में अपने हस्ताक्षर प्रमाणित करने गया था, जो सभी दस्तावेजों पर पहले से ही थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed