{"_id":"57cca6e54f1c1b3d3b31709e","slug":"medical-studies-will-also-be-done-from-indian-institute-of-technology","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब आईआईटी में होगी मेडिकल की पढ़ाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब आईआईटी में होगी मेडिकल की पढ़ाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 05 Sep 2016 04:27 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pic as demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार और ग्लोबल ब्रांडिंग के उद्देश्य से आईआईटी ने पढ़ाई का तरीका बदला है। आईआईटी में इकोनॉमिक्स और कानून की पढ़ाई पर फोकस किया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो आईआईटी कैंपस में बैचलर ऑफ मेडिसिन (मेडिकल) की पढ़ाई भी होगी। आईआईटी खड़गपुर ने तो मेडिकल की पढ़ाई का खाका भी तैयार कर लिया है। आईआईटी कानपुर भी तैयारी में है।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के पास काफी जमीन है। मेडिकल की पढ़ाई के लिए फैकल्टी खोली जा सकती है। इस पर मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया और मानव संसाधन विकास मंत्रालय भी सहमत है।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर, आईआईएम अहमदाबाद और गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की दो दिवसीय (तीन-चार सितंबर) इंटरनेशनल कांफ्रेंस लॉ एंड इकोनॉमिक्स का समापन हुआ।
इकोनॉमिक्स, ह्यूमैनिटीज, मैनेजमेंट (एमबीए) और लॉ की पढ़ाई पर भी जोर
आईआईटी कानपुर से पीएचडी करके इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट भोपाल के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शरदिंदु पांडेय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग यूनिवर्सिटी के हिसाब से होती है। विदेशी विश्वविद्यालयों में हर फैकल्टी की पढ़ाई होती है। इसी वजह से भारतीय तकनीकी और प्रौद्योगिकी संस्थान पिछड़ जाते हैं।
अब आईआईटी कानपुर ने इंजीनियरिंग और साइंस के साथ ही इकोनॉमिक्स, ह्यूमैनिटीज, मैनेजमेंट (एमबीए) और लॉ की पढ़ाई पर जोर दिया है। इसका सकारात्मक नतीजा देखने को मिलेगा। आईआईटी की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी सुधार होगा।
अब आईआईटी कानपुर ने इंजीनियरिंग और साइंस के साथ ही इकोनॉमिक्स, ह्यूमैनिटीज, मैनेजमेंट (एमबीए) और लॉ की पढ़ाई पर जोर दिया है। इसका सकारात्मक नतीजा देखने को मिलेगा। आईआईटी की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी सुधार होगा।