फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA wrote letter to Pak High Commission against killing of an innocent Indian civilian by Pak Army

विदेश मंत्रालय का पाकिस्तानी उच्चायुक्त को सख्त पत्र, निर्दोष नागरिकों की हत्या बंद करे पाक सेना

Wed, 31 Jul 2019 04:24 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 31 Jul 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
MEA wrote letter to Pak High Commission against killing of an innocent Indian civilian by Pak Army
सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तान उच्च आयुक्त को लिखे एक पत्र में भारतीय विदेश मंत्रालय ने लिखा है, 'भारत सरकार पाकिस्तानी सेनाओं द्वारा निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाए जाने का कड़ा विरोध करती है। यह सभी मानवीय नियमों और पेशेवर मिलिट्री आचरण के विरुद्ध है।  '

विज्ञापन



विदेश मंत्रालय ने पत्र में लिखा है, 'पाकिस्तान के अधिकारियों को निर्दोष नागरिकों की हत्या के ऐसे जघन्य कृत्य की जांच करने के लिए और अपनी सेना को इस तरह की हरकतें करने से रोकने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पाक सेना द्वारा अकारण फायरिंग और एक निर्दोष भारतीय नागरिक की हत्या करने पर मंगलवार को भारत ने पाक उच्च आयुक्त से विरोध जताया था। 

पाकिस्तान की सीनाजोरी 

सीमा पर लगातार संघर्षविराम तोड़ने के साथ पाकिस्तान अब सीनाजोरी पर भी उतर आया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को भारत के राजनयिक को तलब किया। मंगलवार को हुए क्रास बॉर्डर फायरिंग के दौरान कई लोग घायल हुए थे। बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सैनिकों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसके परिणामस्वरूप पाकिस्तानी सेना की चौकियों को भारी नुकसान पहुंचा और कई पाकिस्तानी सैनिक हताहत हुए हैं।


पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा के साथ-साथ असैन्य क्षेत्रों को निशाना बनाकर पाकिस्तान सेना द्वारा की जाने वाली गोलीबारी और गोलाबारी का यह लगातार चौथा दिन है, जिनमें अब तक एक बच्चे और एक जवान की जान चुकी है और दो अन्य घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed