फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA welcomes UNSC's decision to designate Lashkar-e-Taiba terrorist Abdul Rehman Makki as a global terrorist

UN blacklists Makki: भारत ने किया UNSC के फैसले का स्वागत, कहा- क्षेत्र में आतंकवादी संगठनों से खतरा अधिक

Tue, 17 Jan 2023 05:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 17 Jan 2023 05:05 PM IST
सार

भारत और अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 1267 आईएसआईएल (दाएश) और अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के लिए एक संयुक्त प्रस्ताव भी पेश किया था। हालांकि, जून 2022 में चीन ने ऐन मौके पर इसे रोक दिया। 
 

विज्ञापन
MEA welcomes UNSC's decision to designate Lashkar-e-Taiba terrorist Abdul Rehman Makki as a global terrorist
अरिंदम बागची - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने सोमवार को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की (Abdul Rehman Makki) को अपनी आईएसआईएल (दाएश) और अल-कायदा प्रतिबंध समिति के तहत एक वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया। यूएनएससी के इस कदम पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जाहिर की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आईएसआईएल और अल कायदा प्रतिबंध समिति द्वारा लश्कर आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल आतंकी घोषित करने के फैसले का स्वागत करते हैं। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि अब्दुल रहमान मक्की लश्कर नेता हाफिज सईद का बहनोई भी है। इतना ही नहीं मक्की ने लश्कर के लिए कई भूमिकाएं भी निभाई हैं। इसमें तमाम तरीकों से संगठन के लिए धन जुटाना शामिल है। 
विज्ञापन


मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित करने के फैसले का स्वागत 
 विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि आतंकवादी संगठनों से क्षेत्र में खतरा अधिक बना हुआ है। यूएनएससी द्वारा की जाने वाली लिस्टिंग और प्रतिबंध इस तरह के खतरों को रोकने और क्षेत्र में आतंकवादी ढांचे को खत्म करने के लिए एक प्रभावी उपकरण हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत आतंकवाद के खिलाफ विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय कार्रवाई करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पर दबाव डालता रहेगा। हम किसी भी आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत ने 2021-22 के दौरान अपने UNSC कार्यकाल के दौरान पाक स्थित आतंकवादियों की एक सूची बनाई थी। 2022 के दौरान भारत ने 1267 आईएसआईएल (दाएश) और अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत 5 नाम पेश किए थे। इनमें अब्दुल रहमान मक्की (एलईटी), अब्दुल रऊफ असगर (जेईएम), साजिद मीर (एलईटी), शाहिद महमूद (एलईटी), तल्हा सईद (एलईटी) का नाम था। 

 इन 5 नामों में से प्रत्येक को ग्लोबल आतंकी घोषित करने के खिलाफ शुरू में चीन द्वारा तकनीकी रोक लगाई गई थी, जबकि यूएनएससी के अन्य सभी 14 सदस्य उनकी लिस्टिंग के लिए सहमत हुए थे। मक्की का मामला 1 जून 2022 को भारत ने परिषद में पेश किया था। भारत के इस समर्थन पर अमेरिका ने भी अपनी सहमति जताई थी। तब चीन ने 16 जून 2022 को एक तकनीकी रोक लगा दी थी। इसके 6 महीने के बाद फिर से दिसंबर के मध्य में भारत ने फिर से इस मुद्दे को तेज किया था। 




 जानिए आखिर कौन है अब्दुल रहमान मक्की?
अब्दुल रहमानी मक्की 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का सदस्य है। मक्की पाकिस्तान इस्लामिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन अहल-ए-हदीस के अलावा लश्कर-ए-तोएबा में भी दबदबा रखता है। मक्की हाफीज सईद का सबसे खास रिश्तेदार था जो कि उसके काले खेल में हमेशा वफादारी से साथ देता था। भारत के खिलाफ साजिश रचने में मक्की हमेशा आगे रहता था। मुंबई को दहलाने में मक्की ने भी खतरनाक साजिश रची थी। वह धन जुटाने, भर्ती करने और भारत में, विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर में हमलों की योजना बनाने के लिए युवाओं को भर्ती करने और कट्टरपंथी बनाने में शामिल रहा है।  वह अमेरिका द्वारा नामित विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) लश्कर के भीतर विभिन्न नेतृत्व भूमिकाएं निभा रहा है। उसने लश्कर के अभियानों के लिए धन जुटाने में भी भूमिका निभाई है।

 भारत और अमेरिका पहले ही घोषित कर चुके हैं आतंकी
भारत और अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 1267 आईएसआईएल (दाएश) और अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के लिए एक संयुक्त प्रस्ताव भी पेश किया था। हालांकि, जून 2022 में चीन ने ऐन मौके पर इसे रोक दिया। 

संपत्ति जब्त होगी, यात्रा पर लगेगा प्रतिबंध
संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में कहा कि 16 जनवरी 2023 को सुरक्षा परिषद समिति ने आईएसआईएल (दाएश), अल-कायदा, और संबंधित व्यक्तियों, समूहों, उपक्रमों और संस्थाओं से संबंधित संकल्प 1267 (1999), 1989 (2011) और 2253 (2015) के अनुसार इसे मंजूरी दे दी। सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2610 (2021) के पैरा 1 में निर्धारित और अपनाई गई नीति के तहत इनकी संपत्ति जब्त होगी, यात्रा प्रतिबंध और हथियार प्रतिबंध लगेगा।  

150 आतंकियों व संगठनों को प्रतिबंधित कर चुका है संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र अबतक पाकिस्तान में स्थित या उससे जुड़े करीब 150 आतंकियों व आतंकी संगठनों को प्रतिबंधित कर चुका है। अल कायदा प्रतिबंध समिति के सूची के अनुसार, पाकिस्तान स्थित या उससे संबंध रखने वाले प्रतिबंधित आतंकियों की सूची में लश्कर-ए-तैयबा कमांडर हाफिज सईद शामिल है। सूची में शामिल कुछ संगठन पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा से संचालित होते हैं।


तिरुमूर्ति के कार्यकाल में पेश हुआ था प्रस्ताव
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रह चुके टीएस तिरुमूर्ति ने मक्की के खिलाफ कार्रवाई को बड़ी सफलता करार दिया है। उन्होंने कहा, सुरक्षा परिषद में भारत की तरफ से आतंकी को काली सूची में डालने का प्रस्ताव पारित हुआ है। खास बात है कि प्रस्ताव में जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का उल्लेख है। परिषद में भारत की उपस्थिति और आतंकवाद विरोधी समिति की उसकी अध्यक्षता में आतंकवाद व सीमापार आतंकवाद के मुद्दे को बल मिला है। उल्लेखनीय है कि जून 2022 में तिरुमूर्ति के कार्यकाल में ही मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने का प्रस्ताव पेश हुआ था।

चीन ने खुद का किया बचाव, पाकिस्तान की पीठ थपथपाई
चीन के विदेश मंत्री वांग वेनबिन ने मक्की को काली सूची में डाले जाने पर लगी तकनीकी रोक को हटाने संबंधी सवाल पर अपने देश का बचाव किया। उन्होंने आतंकरोधी प्रयासों के लिए पाकिस्तान की पीठ थपथपाई और कहा कि मक्की पर कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक सहयोग को बढ़ाने वाला है। बीजिंग में वांग ने संवाददाताओं से कहा, आतंकवाद मानवता का दुश्मन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed