फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA vikas swarup addresses media in Delhi

'सिर्फ एक देश की वजह से एनएसजी में शामिल नहीं हो सका भारत'

Fri, 01 Jul 2016 06:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Jul 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
 MEA  vikas swarup addresses media in Delhi
- फोटो : ANI

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा है कि केवल एक देश की वजह से भारत परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता हासिल नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि कुछ अन्य देशों ने भी भारत के सदस्यता के संबंध में प्रक्रिया संबंधी प्रश्न उठाए थे जिसका यह मतलब कतई नहीं था कि वो विरोध कर रहे थे। यह सिर्फ इसलिए था क्योंकि उनके पास कुछ अन्य सुझाव थे कि कैसे भारत को एनएसजी में प्रवेश मिल सके।

विज्ञापन


भारत और पाक के रिश्तों के मुद्दे पर स्वरूप ने कहा कि दोनों देश आपस में सामान्य नागरिकों और मछुवारों की सूची का आदान प्रदान कर रहे हैं जो जेलों में बंद हैं। भारत पाक रिश्तों के संदर्भ में हाल ही में पाक के पूर्व एनएसए सरताज अजीज की टिप्पणी पर स्वरूप ने कहा कि भारत कभी भी पाक से रिश्ते रखने के लिए अनिच्छुक नहीं रहा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत पाक से हर मुद्दे पर द्विपक्षीय बात करने को तैयार है जो आतंक और हिंसा के वातावरण से दूर हो।
विज्ञापन


भारत पाक वार्ता पर स्वरूप ने आगे कहा कि इस साल जनवरी के पहले सप्ताह में विदेश सचिव व्यापक द्विपक्षीय वार्ता होनी थी लेकिन पठानकोट हमले के बाद अब हम पाक कि ओर से जांच पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। स्वरूप ने कहा कि भारत मुंबई हमलों के संदर्भ में पाकिस्तान का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाक की ओर से दावा किया गया था कि इस संदर्भ में उनके विदेश सचिव की ओर से हमारे विदेश सचिव को पत्र लिखा गया है लेकिन अभी तक कोई भी नया पत्र मुंबई हमलों के संदर्भ में नहीं मिला है।

पीएम जाएंगे विदेश यात्रा पर

 MEA  vikas swarup addresses media in Delhi

स्वरूप ने कहा कि वो आए दिन मीडिया से कथित तौर पर उन 24 गवाहों की सूची के बारे में सुनते रहे हैं जो पाकिस्तान की ओर से  मुंबई आतंकी हमलों के ट्रायल के लिए मांगे जा रहे हैं। हमें पाक की ओर से ऐसी कोई गवाहों की सूची नहीं मिली है। देश में एलजबीटी अधिकारों के संदर्भ में स्वरूप ने कहा कि यह मामला सर्वोच्च न्यायालय के पास है और इस मामले पर न्यायालय निर्णय सुनाएगा।

बीते दिनों ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन से बाहर जाने के लिए हुए जनमत संग्रह पर स्वरूप ने कहा कि अभी भारत पर ब्रेग्जिट का ब्रिटेन में मौजूद छात्रों और व्यवसाय पर होने वाले असर को समझने के लिए जलदीबाजी होगी। नाइजीरिया में 2 भारतीयों के अपहरण पर स्वरूप ने कहा कि अबुजा स्थित भारतीय उच्चायुक्त के साथ नजदीकी समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना के अनुसार इस मामले में बोकोहरम का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। यह कोई स्थानीय आपराधिक तत्व हो सकता है।

इससे पहले स्वरूप ने इस बात की जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 से 11 जुलाई तक मोजंबिक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या की विदेश यात्रा पर रहेंगे।

Published By Rahul Sankrityayan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed