MEA: भारत ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम को सितंबर में G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में आने का दिया निमंत्रण, कही ये बात
विदेश सचिव ने बताया कि हमारे बीच ऑस्ट्रेलिया में खालिस्थान समर्थक संगठनों द्वारा पैदा की गई चिंताओं पर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय और मंदिरों को लक्षित करने वाली हिंसक घटनाओं पर कड़ी चिंता व्यक्त की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज इन दिनों भारत दौरे पर हैं। शुक्रवार को उनकी अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में लंबी मुलाकात हुई। इससे एक दिन पहले उन्होंने वह स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार हुए। इस बीच विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री अल्बानीज ने आईएनएस विक्रांत की विशेष रूप से सराहना की। क्वात्रा ने कहा, हमें बताया गया है कि पिछले सितंबर निर्मित विमान वाहक के चालू होने के बाद ऐसा करने वाले वह पहले विदेशी नेता हैं। उन्होंने अल्बानीज को सितंबर में होने वाले जी20 नेताओं के सम्मेलन में आने के लिए भी आमंत्रित किया।
पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हमले को लेकर जताई चिंता
विदेश सचिव क्वात्रा ने कहा, दोनों नेताओं ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी, रणनीतिक औऱ सुरक्षा क्षेत्र, खनिजों में नवीकरण उर्जा साझेदारी, व्यापार और आर्थिक संबंधों सहित कई क्षेत्रों पर चर्चा की और बहुत संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि हमारे बीच ऑस्ट्रेलिया में खालिस्थान समर्थक संगठनों द्वारा पैदा की गई चिंताओं पर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय और मंदिरों को लक्षित करने वाली हिंसक घटनाओं के बारे में कड़ी चिंता व्यक्त की।
Anthony Albanese India Visit: 'मेरे दोस्त पीएम मोदी चीजों को पहले से ही देख लेते हैं', ऑस्ट्रेलियाई पीएम बोले
ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा- सद्भाव बनाए रखने के लिए करेंगे उपाय
क्वात्रा ने आगे कहा, प्रधानमंत्री अल्बानीज ने पीएम मोदी को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार को भारत की गहरी चिंताओं की समझ है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगी कि शांति और सद्भाव बना रहे। उन्होंने यह भी बताया कि पीएम मोदी ने (ऑस्ट्रेलियाई) पीएम अल्बानीज को सितंबर में जी 20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया।
ऑस्ट्रेलियाई नौसेना प्रमुख का तीन दिवसीय भारत दौरा
ऑस्ट्रेलिया के नौसेना प्रमुख वीएडीएम मार्क हैमंड 9-11 मार्च तक के लिए भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। यात्रा के दौरान वीएडीएम मार्क हैमंड ने शुक्रवार को नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार के साथ बातचीत की। दिल्ली के साउथ ब्लॉक लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर से उनका स्वागत किया गया। 'खंजर अभ्यास 2023' को लेकर भारतीय सेना ने ट्वीट कर कहा, भारतीय सेना और किर्गिस्तान सेना के विशेष बलों ने तालमेल बढ़ाने के लिए किर्गिस्तान में चल रहे संयुक्त अभ्यास के दौरान सामरिक अभ्यास का अभ्यास किया।