फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA updates PM Modi raised issue attacks temples pro Khalistan organizations with his Australian counterpart

MEA: भारत ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम को सितंबर में G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में आने का दिया निमंत्रण, कही ये बात

Fri, 10 Mar 2023 03:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 10 Mar 2023 03:42 PM IST
सार

विदेश सचिव ने बताया कि हमारे बीच ऑस्ट्रेलिया में खालिस्थान समर्थक संगठनों द्वारा पैदा की गई चिंताओं पर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय और मंदिरों को लक्षित करने वाली हिंसक घटनाओं पर कड़ी चिंता व्यक्त की।

विज्ञापन
MEA updates  PM Modi raised issue attacks temples pro Khalistan organizations with his Australian counterpart
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा - फोटो : एएनआई

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज इन दिनों भारत दौरे पर हैं। शुक्रवार को उनकी अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में लंबी मुलाकात हुई। इससे एक दिन पहले उन्होंने वह स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार हुए। इस बीच विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री अल्बानीज ने आईएनएस विक्रांत की विशेष रूप से सराहना की। क्वात्रा ने कहा, हमें बताया गया है कि पिछले सितंबर निर्मित विमान वाहक के चालू होने के बाद ऐसा करने वाले वह पहले  विदेशी नेता हैं। उन्होंने अल्बानीज को सितंबर में होने वाले जी20 नेताओं के सम्मेलन में आने के लिए भी आमंत्रित किया।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हमले को लेकर जताई चिंता
विदेश सचिव क्वात्रा ने कहा, दोनों नेताओं ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी, रणनीतिक औऱ सुरक्षा क्षेत्र, खनिजों में नवीकरण उर्जा साझेदारी, व्यापार और आर्थिक संबंधों सहित कई क्षेत्रों पर चर्चा की और बहुत संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि हमारे बीच ऑस्ट्रेलिया में खालिस्थान समर्थक संगठनों द्वारा पैदा की गई चिंताओं पर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय और मंदिरों को लक्षित करने वाली हिंसक घटनाओं के बारे में कड़ी चिंता व्यक्त की। 
विज्ञापन


Anthony Albanese India Visit: 'मेरे दोस्त पीएम मोदी चीजों को पहले से ही देख लेते हैं', ऑस्ट्रेलियाई पीएम बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा- सद्भाव बनाए रखने के लिए करेंगे उपाय
क्वात्रा ने आगे कहा, प्रधानमंत्री अल्बानीज ने पीएम मोदी को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार को भारत की गहरी चिंताओं की समझ है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगी कि शांति और सद्भाव बना रहे। उन्होंने यह भी बताया कि पीएम मोदी ने (ऑस्ट्रेलियाई) पीएम अल्बानीज को सितंबर में जी 20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया।


ऑस्ट्रेलियाई नौसेना प्रमुख का तीन दिवसीय भारत दौरा
ऑस्ट्रेलिया के नौसेना प्रमुख वीएडीएम मार्क हैमंड 9-11 मार्च तक के लिए भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। यात्रा के दौरान वीएडीएम मार्क हैमंड ने शुक्रवार को नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार के साथ बातचीत की। दिल्ली के साउथ ब्लॉक लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर से उनका स्वागत किया गया। 'खंजर अभ्यास 2023' को लेकर भारतीय सेना ने ट्वीट कर कहा, भारतीय सेना और किर्गिस्तान सेना के विशेष बलों ने तालमेल बढ़ाने के लिए किर्गिस्तान में चल रहे संयुक्त अभ्यास के दौरान सामरिक अभ्यास का अभ्यास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed