{"_id":"690a376a4ae0c5593306e788","slug":"mea-third-round-of-india-belgium-foreign-office-consultations-concludes-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MEA: भारत-बेल्जियम की तीसरे दौर की विदेश कार्यालय परामर्श बैठक संपन्न; व्यापार, रक्षा और तकनीक पर हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MEA: भारत-बेल्जियम की तीसरे दौर की विदेश कार्यालय परामर्श बैठक संपन्न; व्यापार, रक्षा और तकनीक पर हुई चर्चा
Tue, 04 Nov 2025 10:57 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 04 Nov 2025 10:57 PM IST
सार
MEA: ब्रसेल्स में भारत और बेल्जियम के बीच विदेश कार्यालय परामर्श की तीसरी बैठक हुई, जिसकी सह-अध्यक्षता सिबी जॉर्ज और थियोडोरा जेंटजिस ने की। बैठक में व्यापार, रक्षा, तकनीक, नवीकरणीय ऊर्जा और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को आगे बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
ब्रसेल्स में भारत-बेल्जियम के बीच तीसरे दौर की विदेश कार्यालय परामर्श बैठक
- फोटो : एक्स/विदेश मंत्रालय
विस्तार
ब्रसेल्स में आज भारत और बेल्जियम के बीच 'विदेश कार्यालय परामर्श' की बैठक का तीसरा दौर आयोजित किया गया। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और बेल्जियम के विदेश मंत्रालय की अध्यक्ष थियोडोरा जेंटजिस ने की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह बैठक मार्च 2025 में बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड की भारत यात्रा के बाद हुई, जब वह एक आर्थिक प्रतिनिधिमंडल के साथ आई थीं। दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय राजनीतिक दौरों और संपर्कों ने द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा और गति प्रदान की है। इनमें बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री का भारत दौरा और भारतीय विदेश मंत्री की बेल्जियम यात्रा शामिल है।
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा, दोनों पक्षों ने बैठक के दौरान भारत-बेल्जियम संबंधों की समीक्षा की और इस साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। चर्चा के प्रमुख विषयों में व्यापार और निवेश सहयोग, तकनीक, विज्ञान और नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच संबंध शामिल थे। दोनों देशों ने भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) संबंधों को और गहरा करने के महत्व पर भी चर्चा की। यह चर्चा इस वर्ष फरवरी में यूरोपीय संघ के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की भारत यात्रा और नई भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक एजेंडा पर जारी संवाद के बाद हुई।
ये भी पढ़ें: भारत और इस्राइल का बड़ा रक्षा समझौता, मिलकर विकसित करेंगे हथियार प्रणालियां और सैन्य उपकरण
विज्ञापन
एमईए ने कहा, दोनों पक्षों ने एक व्यापक, संतुलित, न्यायसंगत और पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) को आगे बढ़ाने की अपनी संयुक्त प्रतिबद्धता दोहराई। विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक में बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग और संस्थागत संवाद तंत्र पर भी चर्चा हुई। दोनों देशों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। विदेश कार्यालय परामर्श ने यह दोहराया कि भारत और बेल्जियम अपने द्विपक्षीय संबंधों को राजनीतिक, आर्थिक, निवेश, तकनीकी, रक्षा और जन-संपर्क के सभी क्षेत्रों में बहुआयामी रूप से और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन