फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA statement Moscow Indian Embassy Staff Arrest Meerut UP ATS Spying Charges Pakistan ISI

Embassy Staff Arrest: यूपी से गिरफ्तारी पर विदेश मंत्रालय ने कही यह बात, सूचनाएं रूस से ISI को भेजने के आरोप

Sun, 04 Feb 2024 05:12 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ / नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ / नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 04 Feb 2024 05:12 PM IST
सार

रूस में भारतीय दूतावास में पदस्थापित सुरक्षा कर्मचारी को उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरफ्तार शख्स पर भारत की संवेदनशील सूचनाओं को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी- ISI तक पहुंचाने के आरोप हैं। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने कहा है कि विदेश मंत्रालय जांच एजेंसियों के साथ संपर्क में है।

विज्ञापन
MEA statement Moscow Indian Embassy Staff Arrest Meerut UP ATS Spying Charges Pakistan ISI
मॉस्को में भारतीय दूतावास का कर्मचारी गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के मॉस्को दूतावास में पदस्थापित सतेंद्र सिवाल को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में उत्तर प्रदेश की आतंक निरोधक शाखा (UP ATS) ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सतेंद्र मॉस्को में भारतीय दूतावास में आईबीएसए (भारत-आधारित सुरक्षा सहायक) के रूप में तैनात थे। उन्हें भारत से जुड़ी 'गोपनीय' जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। रविवार को यूपी पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी किया। इसके अनुसार, आरोपी सतेंद्र उत्तर प्रदेश के हापुड जिले का निवासी है। 
विज्ञापन


रक्षा, विदेश और सेना से जुड़ी सूचनाएं पाकिस्तान भेजने के आरोप
एटीएस ने कहा कि सतेंद्र सिवाल पर 'भारत विरोधी गतिविधियों' में कथित तौर पर संलिप्त होने के आरोप हैं। एटीएस ने गिरफ्तारी के कारणों पर कहा, उन्हें जानकारी मिली है कि सिवाल ने पैसे के बदले में आईएसआई को महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारी भेजी। इन सूचनाओं में विशेष रूप से रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और भारतीय सैन्य प्रतिष्ठान की रणनीतिक गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय यूपी पुलिस के संपर्क में है
यूपी एटीएस के मुताबिक सतेंद्र विदेश मंत्रालय में कार्यरत थे। 2021 से मॉस्को स्थित रूस में भारतीय दूतावास में आईबीएसए (भारत-आधारित सुरक्षा सहायक) के रूप में तैनात सतेंद्र के मामले में विदेश मंत्रालय ने कहा, सरकार यूपी एटीएस की कार्रवाई के बारे में जानती है। विदेश मंत्रालय से सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने रविवार को बताया कि विदेश मंत्रालय इस मामले में जांच अधिकारियों के साथ काम करना जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूतावास से गिरफ्तार आरोपी ने कबूला जासूसी का अपराध
उत्तर प्रदेश में गिरफ्तारी पर पुलिस ने कहा कि सतेंद्र सिवाल को मेरठ में एटीएस की फील्ड यूनिट ने पूछताछ के लिए बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान सतेंद्र ने अपराध कबूल कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी अब नए कानून का नाम भारतीय न्याय संहिता या BNS) की अलग-अलग धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। यूपी पुलिस पूरे प्रकरण में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed