{"_id":"678b50183bd3df8a8803181f","slug":"mea-spokesperson-randhir-jaiswal-said-india-us-join-hands-to-information-sharing-on-cyber-threat-intelligence-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-US Ties: भारत-अमेरिका एक दूसरे को साइबर खतरों की खुफिया जानकारी करेंगे साझा; समझौते पर लगी मुहर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-US Ties: भारत-अमेरिका एक दूसरे को साइबर खतरों की खुफिया जानकारी करेंगे साझा; समझौते पर लगी मुहर
Sat, 18 Jan 2025 12:24 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:24 PM IST
सार
भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी की कार्यवाहक उप सचिव क्रिस्टी ए कैनगैलो ने वॉशिंगटन डीसी में साइबर क्राइम जांच पर एक समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और अमेरिका ने साइबर खतरों और अपराधों की जांच में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
समझौते पत्र पर हस्ताक्षर
उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी की कार्यवाहक उप सचिव क्रिस्टी ए कैनगैलो ने वॉशिंगटन डीसी में साइबर क्राइम जांच पर एक समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत दोनों देशों के बीच साइबर खतरों की खुफिया जानकारी साझा करने और डिजिटल फोरेंसिक की जांच में सहयोग बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन