फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA Says, No report of hostage situation, India on Russia, Ukraine allegations

Russia Ukraine war: क्या यूक्रेन में भारतीय छात्रों को 'बंधक' बनाया गया? विदेश मंत्रालय ने रूस के दावे पर दिया ये जवाब

Thu, 03 Mar 2022 09:34 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 03 Mar 2022 09:34 AM IST
सार

 रूस की राजधानी मॉस्को में हुई इस प्रेस वार्ता में रूसी रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया था कि यूक्रेन के अधिकारी बेलगोरोड जाने की उनकी इच्छा के विरुद्ध खारकीव में भारतीय छात्रों के एक समूह को 'जबरन' रोके हुए हैं।

विज्ञापन
MEA Says, No report of hostage situation, India on Russia, Ukraine allegations
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र - फोटो : ANI

विस्तार

रूस के रक्षा मंत्रालय के द्वारा बुधवार को एक प्रेस वार्ता में यूक्रेनी सेना पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने कई भारतीय छात्रों को अगवा कर लिया है। अब इस मामले पर विदेश मंत्रालय की सफाई सामने आई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन में हमारा दूतावास वहां फंसे भारतीय नागरिकों के साथ लगातार संपर्क में हैं। अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेनी अधिकारियों के सहयोग से, कई भारतीय छात्रों ने कल खार्किव छोड़ दिया है। हमें किसी भी बंधक स्थिति की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

विज्ञापन


भारत स्थित यूक्रेन दूतावास ने भी किया खंडन
इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने इन आरोपों का जोरदार तरीके से खंडन किया और खारिज करते हुए कहा कि यूक्रेन स्वयं लहूलुहान है, वह देश में फंसे हुए सभी विदेशी छात्रों की मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमने शरणार्थियों की भारी भीड़ के बीच पश्चिमी सीमाओं को पार करने की कोशिश कर रहे छात्रों के मुद्दे को कम करने की अपनी ओर से पूरी कोशिश की और यह समस्या मूल रूप से हल हो गई है। जहां तक मुझे पता है, पश्चिमी सीमा की ओर से भारतीयों का पहला जत्था खारकीव को छोड़ चुका है।
विज्ञापन


उधर, रूसी अधिकारी द्वारा साझा किए गए विवरण के अनुसार, रूसी रक्षा मंत्रालय ने यह भी दावा किया कि यूक्रेनी अधिकारियों ने छात्रों को पेशकश की है कि वे पोलैंड के साथ देश की सीमा के माध्यम से यूक्रेन से बाहर निकल सकते हैं। जबकि पोलिश सीमा का रास्ता एक सक्रिय युद्ध क्षेत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेनी सेना पर लगाया था आरोप
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि  हमारी जानकारी के अनुसार, यूक्रेनी अधिकारियों ने भारतीय छात्रों के एक बड़े समूह को जबरन खारकीव में रोके रखा है, जो यूक्रेनी क्षेत्र छोड़कर बेलगोरोड जाना चाहते हैं। एक अधिकारी के अनुसार, बेलगोरोड रूस में एक सीमावर्ती क्षेत्र है और खारकीव से बहुत दूर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed