{"_id":"5c9cecbfbdec221414548985","slug":"mea-says-india-is-disappointed-at-pakistan-response-to-our-detailed-dossier-on-pulwama-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसोस है कि पाकिस्तान ने पुलवामा घटना को आतंकी हमला मानने से किया इनकार: विदेश मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अफसोस है कि पाकिस्तान ने पुलवामा घटना को आतंकी हमला मानने से किया इनकार: विदेश मंत्रालय
Fri, 29 Mar 2019 05:04 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 29 Mar 2019 05:04 AM IST
विज्ञापन
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार (फाइल फोटो)
पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान के रुख पर भारत ने गुरुवार को नाराजगी जताई है। पुलवामा हमले में जैश-ए-मोहम्मद की संलिप्तता को लेकर भारत ने पाकिस्तान ने डोजियर दिए थे। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान के सीमा पार आतंकवाद पर उसकी संलिप्तता से इनकार किया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने बुधवार को पुलवामा हमले में जेश-ए-मोहम्मद की संलिप्तता और पाकिस्तान में आतंकी कैंपों को लेकर भारत से और सुबूतों की मांग की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘पुलवामा हमले में जैश-ए-मोहम्मद की संलिप्तता और पाकिस्तान में आतंकी कैंपों के होने को लेकर भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान को दिए डोजियर पर पाकिस्तान के जवाब से भारत को काफी निराशा हुई है। इसके साथ ही उसने पुलवामा हमले को आतंकी हमला मानने से भी इनकार किया है।’
विज्ञापन
MEA: India is disappointed at Pakistan’s response to our detailed dossier on the Jaish-e-Mohammed’s complicity in the cross-border terror attack in Pulwama, the presence of its terror camps and leadership in Pakistan. pic.twitter.com/stI4BSUQsy
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 28, 2019
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने अभी तक उसके यहां स्थित आतंकी या आतंकियों के समूह पर के खिलाफ की गई कोई भी विश्वसनीय कार्रवाई की जानकारी साझा नहीं की है। पाकिस्तान के जवाब से हमें कोई अचरज नहीं हुआ। इससे पहले 2008 के मुंबई हमले और 2016 के पठानकोट हमले में भी पाकिस्तान ने इसी तरह का जवाब दिया था।