फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA says In touch with Indians hit by Hurricane Irma

तूफान ‘इरमा’: तबाही के डर से खाली कराया फ्लोरिडा, भारतीयों के संपर्क में है विदेश मंत्रालय

Sat, 09 Sep 2017 08:51 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, हवाना/ वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, हवाना/ वाशिंगटन Updated Sat, 09 Sep 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
MEA says In touch with Indians hit by Hurricane Irma

अमेरिका के इतिहास में कैरेबियन द्वीप में तबाही और मौत के निशान छोड़ता हुआ चक्रवाती तूफान ‘इरमा’ शनिवार को फ्लोरिडा की तरफ मुड़ गया है। फ्लोरिडा में 56 लाख से भी ज्यादा लोगों को तबाही के डर से जगह खाली करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


पढ़ें- 'हार्वे' के बाद अब अमेरिका पर 'इरमा' की मार, फ्लोरिडा और प्यूर्टो रिको में इमरजेंसी घोषित
विज्ञापन


50 लाख से ज्यादा लोग फ्लोरिडा खाली कर चुके हैं। यहां से बहुत बड़ी तादाद में फ्लाइटों से लोगों को सुरक्षित स्थानों में भेजा गया है। इससे ठीक पहले तूफान ने क्यूबा पहुंच गया। श्रेणी-5 का यह तूफान उत्तर-पूर्वी तट पर कैमेगुए द्वीप से टकराया। कैरेबियाई द्वीप में अब तक 24 के मारे जाने के समाचार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि इस दौरान तेज बारिश और तबाही ढाने वाली हवाएं चलेंगी। अमेरिका की करीब 25 फीसदी आबादी को सुरक्षित जगह पर जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विभाग को आशंका है कि रविवार देर रात तक यह तूफान फ्लोरिडा में तबाही मचा डालेगा। अधिकारियों ने यह चेतावनी भी दी है कि जो लोग घर खाली नहीं करेंगे उनके लिए तूफान के आने पर बचाव सेवा की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

रक्षा मंत्रालय ने फ्लोरिडा में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हजारों संघीय कर्मचारियों न सैन्य कर्मियों की तैनाती की है।

इरमा को लेकर भारतीयों के संपर्क में है विदेश मंत्रालय

MEA says In touch with Indians hit by Hurricane Irma
इरमा तूफान

क्यूबा में हवा की रफ्तार 245 मील प्रतिघंटा (करीब 350 किलोमीटर प्रतिघंटा) से अधिक है। अमेरिका के नेशनल हेरिकेन सेंटर (एनएचसी) के मुताबिक क्यूबा के कामागुई द्वीप समूह पर तूफान पहुंचने से पहले प्रशासन करीब 7 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज चुका है।

एनएचसी ने बताया कि क्यूबा से इरमा के गुजर जाने के बाद हवा की रफ्तार और भी तेज होगी और फ्लोरिडा का कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं रहेगा। फ्लोरिडा के गवर्नर ने कहा कि - सभी नागरिक आज रात नहीं, एक घंटे में नहीं बल्कि अभी सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि वह चक्रवाती तूफान ‘इरमा’ से प्रभावित अमेरिका, वेनेजुएला, फ्रांस और नीदरलैंड में रहने वाले प्रवासी भारतीय समुदाय से लगातार संपर्क में है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि इन चार देशों में भारतीय दूतावास देशवासियों को मदद के लिए स्थानीय सरकारी एजेंसियों के संपर्क में है। कुमार ने एक के बाद एक अपने ट्वीट में कहा कि इरमा को श्रेणी-5 में रखा गया है जिसमें 260 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।

पढ़ें: मैक्सिको के बाद क्यूबा में इरमा का कहर, तूफान से 56 लाख लोग प्रभावित

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आपात स्थिति में भारतीयों से संपर्क के लिए वेनेजुएला, नीदरलैंड, फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास का टेलीफोन नंबर भी ट्वीट किया। नीदरलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि वह डेनमार्क सरकार के संपर्क में है। वेनेजुएला के काराकस में भारतीय दूतावास सेंट मार्टिन में हालातों पर नजर रखे है।


बता दें कि टेक्सास और लुसियाना में 'हार्वे' द्वारा मचाई गई तबाही के बाद इरमा का कहर जारी है। इरमा को 50 साल का सबसे खतरनाक तूफान बताया जा रहा है, जिसे देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा और प्यूर्टो रिको में आपातकाल घोषित कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed