फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA said we are looking at keeping economic ties with Russia stable

Ukraine Crisis: विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत का रूस के साथ आर्थिक संबंधों को स्थिर रखने पर ध्यान

Fri, 22 Apr 2022 12:30 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 22 Apr 2022 12:30 AM IST
सार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि रूस पर भारत का रुख स्पष्ट रहा है। साथ ही कहा कि हम देख रहे हैं कि अपने आर्थिक संबंधों को कैसे स्थिर रखा जाए।

विज्ञापन
MEA said we are looking at keeping economic ties with Russia stable
अरिंदम बागची - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में भारत पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि वह किस तरफ खड़ा है। हालांकि भारत के बड़े नेता कई बड़े मंचों पर अपना रुख साफ कर चुके हैं। वहीं भारत ने  गुरुवार को दोहराया कि वह रूस के साथ अपने आर्थिक संबंधों को स्थिर रखने पर ध्यान दे रहा है।

विज्ञापन


मीडिया ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची से पूछा कि क्या भारत अधिक रूसी कच्चा तेल खरीद रहा है? तो उन्होंने जवाब दिया कि रूस पर भारत का रुख स्पष्ट रहा है। साथ ही कहा कि हम देख रहे हैं कि अपने आर्थिक संबंधों को कैसे स्थिर रखा जाए। हम रूस से बहुत कम तेल खरीदते हैं। यह सरकार से सरकार के आधार पर नहीं किया जाता है।
विज्ञापन


आगे बागची ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि रूस से भारत की कच्चे तेल की खरीद बढ़ी है या नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले पर भारत की अमेरिका के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल पर विदेश मंत्री भी दे चुके हैं जवाब
विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया को जवाब दिया था कि अगर आप रूस से ईंधन खरीदने को लेकर भारत पर सवाल खड़े कर रहे हैं, तो मैं आपसे यूरोप पर फोकस करने के लिए कहूंगा। उन्होंने कहा कि हम बस अपनी जरूरत का ईंधन खरीदते हैं, जो हमारी ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद  जरूरी है। लेकिन यूरोप इतने बड़े सौदे सिर्फ एक दोपहर में ही कर लेता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed