फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA S Jaishankar says India and China are moving in positive direction

India-China Ties: एस जयशंकर बोले- भारत-चीन सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे, कुछ मुद्दों पर काम किया जाना बाकी

Wed, 09 Apr 2025 02:19 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 09 Apr 2025 02:19 PM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत चीन संबंध सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। चीन के लिए सीधी उड़ानें और कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू होने जैसे कुछ मुद्दे बाकी हैं, जिन पर दोनों पक्ष विचार कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
MEA S Jaishankar says India and China are moving in positive direction
डॉ. एस. जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को भारत और चीन संबंधों को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, अभी भी कुछ मुद्दे बाकी हैं, जिन पर काम किया जाना बाकी है। रिश्तों को सामान्य बनाने के लिए इन मुद्दों पर काम करने की जरूरत है। विदेश मंत्री ने एक सम्मेलन में बोलते हुए यह बात कही। 

विज्ञापन


गलवान घाटी में झड़पों के बाद भारत-चीन संबंध 1962 के युद्ध के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे। हालांकि, कूटनीतिक और सैन्य वार्ताओं के बाद, अक्तूबर 2024 में दोनों पक्षों के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अंतिम दो टकराव बिंदुओं- देपसांग और डेमचोक के लिए एक विघटन समझौता हुआ, जिसके चलते दोनों पक्षों ने टकराव वाले स्थानों से अपने सैनिक वापस बुला लिए।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: S Jaishankar: 'भारत व्यापार समझौते पर अमेरिका से कर रहा बातचीत', टैरिफ से जुड़ी चिंताओं पर बोले विदेश मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


देपसांग-डेमचोक विघटन समझौता महत्वपूर्ण था: जयशंकर
विदेश मंत्री जयशंकर ने सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि देपसांग-डेमचोक विघटन समझौता महत्वपूर्ण था। क्योंकि समझौते को अंतिम रूप दिए जाने के कुछ दिनों बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कजान में बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने संबंधों को बेहतर बनाने के लिए कई फैसले लिए। 

ये भी पढ़ें: India-US Ties: जयशंकर ने अमेरिकी समकक्ष से की फोन पर बात, ट्रंप के टैरिफ एलान के बाद पहली उच्च स्तरीय वार्ता

चीन के लिए सीधी उड़ानें और कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विचार कर रहे
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि सीमा पर कुछ मुद्दे अभी भी बने हुए हैं, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में सेना का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान कई अन्य चीजें भी हुईं, जिनमें से कुछ स्थिति का परिणाम थीं। उन्होंने कोविड काल का उदाहरण दिया और कहा कि कोविड के दौरान चीन के लिए हमारी सीधी उड़ानें बंद हो गईं, जो फिर से शुरू नहीं हो सकी हैं। इस अवधि के दौरान कैलाश मानसरोवर यात्रा भी बंद हुई। यह भी फिर से शुरू नहीं हो सकी है। विदेश मंत्री ने कहा कि इन मुद्दों पर काम किया जाना बाकी है। विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों पक्ष इन मुद्दों पर विचार कर रहे हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed