फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA Randhir Jaiswal Iran authorities Kashmir Issue Pakistan Visit news in hindi

India-Pakistan-Iran: कश्मीर पर विदेश मंत्रालय की दो टूक- ईरानी अधिकारियों के सामने उठाया 'संयुक्त बयान' मुद्दा

Thu, 25 Apr 2024 10:27 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 25 Apr 2024 10:27 PM IST
सार

पाकिस्तान और ईरान के संयुक्त बयान में कश्मीर मुद्दे का जिक्र होना चौंकाने वाला है। विदेश मंत्रालय ने इस पर दो टूक संदेश दिया है। विदेश मंत्रालय ने ईरानी अधिकारियों के सामने 'संयुक्त बयान' का मुद्दा उठाया है।

विज्ञापन
MEA Randhir Jaiswal Iran authorities Kashmir Issue Pakistan Visit news in hindi
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान और ईरान के संयुक्त बयान में कश्मीर मुद्दे का जिक्र होने के मामले में भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, इस मामले को ईरानी पक्ष के समक्ष उठाया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, उन्होंने इस मामले को ईरानी अधिकारियों के सामने उठाया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान और ईरान ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि कश्मीर मुद्दे को क्षेत्र के लोगों की इच्छा के आधार पर शांतिपूर्ण तरीकों से हल किया जाना चाहिए। ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की पहली पाकिस्तान यात्रा के बाद यह बयान जारी किया गया। रईसी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के निमंत्रण पर 22-24 अप्रैल तक पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा की।

विज्ञापन


क्या भारत का दौरा करेंगे ईरानी राष्ट्राध्यक्ष?
क्या राष्ट्रपति रईसी की तरफ से भारत का दौरा करने का प्रस्ताव आया है? इस सवाल पर विदेश मंत्रालय ने कहा, 'उनके राष्ट्रपति की यात्रा के बारे में उचित समय पर सूचित किया जाएगा। सब कुछ तैयार होने और कार्यक्रम को अंतिम रूप दिए जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


ईरानी कब्जे में जहाज, भारतीय कब लौटेंगे?
ईरान से जुड़े एक अन्य अहम घटनाक्रम के बारे में सवाल पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस्राइल से संपर्क होने कारण ईरान ने जिस जहाज को पकड़ा है उस पर सवार 17 भारतीयों में से एक महिला सुरक्षित स्वदेश लौट चुकी है। जहाज पर सवार अन्य सदस्य सुरक्षित हैं। इन सभी को कॉन्ट्रैक्ट की शर्तें पूरी होने के बाद भेज दिया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, अन्य 16 लोगों तक कॉन्सुलर एक्सेस की मांग की थी। मंजूरी के बाद हमारे अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की है। उनकी सेहत ठीक है और जहाज पर उन्हें कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के मुताबिक जहां तक भारतीय लोगों के लौटने का सवाल है तो इस बारे कुछ तकनीकी और निविदा से संबंधित अड़चनें हैं। सभी पेचीदा मामलों के सुलझने के बाद उनके लौटने की राह खुल जाएगी। गौरतलब है कि इस मामले में राजदूत इराज इलाही ने कहा था कि जहाज पर सवार भारतीय कैद नहीं हैं बल्कि कहीं भी जाने के लिए आजाद हैं।

भारत के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप स्वीकार नहीं
रईसी की पाकिस्तान यात्रा के दौरान एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी था जिसमें विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियन, साथ ही कैबिनेट के अन्य सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। ईरानी राष्ट्रपति की पाकिस्तान यात्रा के समापन पर जारी संयुक्त बयान में कश्मीर मुद्दे का उल्लेख इसलिए भी आपत्तिजनक है क्योंकि भारत ने हर मंच पर इस बात को बार-बार दोहराया है कि कश्मीर का मुद्दा भारत का आंतरिक मामला है और इसमें किसी भी देश का बाहरी हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। भारत कई अन्य देशों के ऐसे बयानों को भी सिरे से खारिज करता रहा है।

पश्चिम एशिया के हालात के मद्देनजर पाकिस्तान और ईरान की नजदीकी अहम
रईसी का पाकिस्तान दौरा पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण भी चर्चित रहा क्योंकि इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष के करीब सात महीने बीतने के बाद ईरान ने इस्राइल पर हमला किया। इससे युद्धग्रस्त क्षेत्र में तनाव और गहराने लगा। अमेरिका ने भी इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ईरान और पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed