फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA press conference over India Central Asia Dialogue third meeting Afghanistan America France all updates in Hindi

विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता: 18 से होगी भारत-मध्य एशिया वार्ता की शुरुआत, अफगानिस्तान-अमेरिका समेत इन मुद्दों पर भी की बात

Thu, 16 Dec 2021 05:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 16 Dec 2021 05:45 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय की ओर से गुरुवार की शाम एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भारत-मध्य एशिया वार्ता, अफगानिस्तान को मदद और अमेरिका से संबंधों जैसे मुद्दों पर बात की।

विज्ञापन
MEA press conference over India Central Asia Dialogue third meeting Afghanistan America France all updates in Hindi
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को बताया कि 'भारत-मध्य एशिया वार्ता' की तीसरी बैठक की शुरुआत 18 दिसंबर से नई दिल्ली में होगी। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर इस बैठक की मेजबानी करेंगे। इस बैठक में तुर्कमेनिस्तान. कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


बागची ने बताया कि ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री 18 से 20 दिसंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। 18 दिसंबर को वह जयशंकर से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच पारस्परिक हितों वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगा और आपसी संबंध मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस बैठक के हिस्से के रूप में 19 दिसंबर को मध्य एशियाई देशों के विदेश मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिष्टाचार मुलाकात भी कर सकते हैं। इसके साथ ही इस बैठक के हिस्से के रूप में सभी विदेश मंत्री आपसी और क्षेत्रीय संबंध मजबूत करने के लिए और सभी के हित वाली गतिविधियों को शुरू करने पर भी चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के साथ इस साल 'टू प्लस टू' वार्ता होने की उम्मीद नहीं
वहीं, संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ संबंधों को लेकर बागची ने कहा कि अमेरिका के साथ हमारी बातचीत काफी गहन और नियमित रही है। हम अमेरिका के साथ अगली टू प्लस टू वार्ता आयोजित करने पर काम कर रहे हैं, इसकी तैयारियां की जा रही हैं लेकिन तारीख अभी तय नहीं हो पाई है। इसके इस साल होने की उम्मीद कम ही है।

अफगानिस्तान को मानवीय सहायता उपलब्ध कराता रहेगा भारत
अफगानिस्तान को लेकर अरिंदम बागची ने कहा कि हम संकट से जूझ रहे इस देश को मानवीय सहायता उपलब्ध कराना जारी रखेंगे। हम अफगानिस्तान को 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं भेजने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इस मदद को जमीनी रास्ते से अफगानिस्तान तक पहुंचाने के लिए पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ संपर्क में बने हुए हैं।

17 को भारत दौरे पर आएंगी फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली

उधर, फ्रांस के दूतावास ने कहा है कि फ्रांसीसी रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली 17 दिसंबर को दोनों देशों के बीच रणनीतिक और रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत दौरे पर आएंगी। दूतावास ने बताया कि इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी और अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ वार्षिक रक्षा वार्ता करेंगी। 

दूतावास ने बताया कि इन वार्ताओं में भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग, हिंद-प्रशांत में समुद्री सुरक्षा, मेक इन इंडिया के तहत औद्योगिक व प्रौद्योगिकी भागीदारी तथा आतंक रोधी सहयोग पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान फ्रांसीसी रक्षा मंत्री पार्ली, क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल के साथ भी एक बैठक करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed