फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA says not new for Pakistan to engage in baseless propaganda against India on blame for Lahore bomb blast

पलटवार: हाफिज सईद के घर के बाहर हमले पर विदेश मंत्रालय ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आरोप लगाना पाक की आदत

Thu, 08 Jul 2021 06:07 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 08 Jul 2021 06:07 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय की ओर से गुरुवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कोरोना के चलते भारतीय यात्रियों पर लगे यात्रा प्रतिबंध, अफगानिस्तान में हालात आदि मुद्दों पर जानकारी दी। वहीं, लाहौर में हाफिज सईद के घर के पास हुए बम विस्फोट के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराए जाने के दावे को लेकर बागची ने कहा कि पाकिस्तान का भारत पर आधारहीन आरोप लगाना कोई नई बात नहीं है।

विज्ञापन
MEA says not new for Pakistan to engage in baseless propaganda against India on blame for Lahore bomb blast
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान के एनएसए द्वारा लाहौर बम विस्फोट का जिम्मेदार भारत को बताए जाने पर अरिंदम बागची ने कहा, 'भारत के खिलाफ आधारहीन प्रोपेगंडा शुरू करना पाकिस्तान के लिए नया नहीं है। पाकिस्तान के लिए बेहतर होगा कि वह इतनी ही ताकत के साथ अपनी स्थिति सुधारे और आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे।'

विज्ञापन


बागची ने आगे कहा कि जब आतंकवाद के मुद्दे पर बात होती है तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान के बारे में अच्छी तरह से पता है। उन्होंने कहा कि यह किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपने नेतृत्व ने स्वीकार किया है, जो ओसामा बिन लादेन जैसे कुख्यात आतंकवादियों को शहीदों के रूप में महिमामंडित करता है। 
विज्ञापन

 

मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि काबुल और कांधार में हमारे दूतावास चल रहे हैं। हम पूरी सतर्कता के साथ अफगानिस्तान में सुरक्षा हालात पर नजर बनाए हुए हैं और वहां मौजूद सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा की देखभाल भी कर रहे हैं। 

वहीं, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी और नीरव मोदी को लेकर बागची ने कहा कि इनको लेकर चल रही कानूनी कार्यवाही में अभी कोई ताजा अपटेड नहीं है। हम इस पर नजर बनाए हुए हैं। 

वीजा के मुद्दे पर मंत्रालय ने कहा कि हमें उम्मीद है कि कोविड के सुधर रहे हालात के साथ देश प्रतिबंधों में ढील देंगे। उड़ानों को फिर से शुरू करने जैसे मुद्दे हमने विदेशी राजदूतों के सामने उठाए हैं। हम उन भारतीयों की सक्रिय रूप से मदद कर रहे हैं जिन्हें दुनिया के अन्य देशों में जाना है। 


भारतीय राजदूत की ओआईसीसी के महासिचव से मुलाकात को लेकर मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमने बताया कि ओआईसीसी को सतर्क रहना चाहिए और निहित स्वार्थों द्वारा भारत विरोधी प्रचार के लिए मंच का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed