Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA on China-India border standoff in eastern Ladakh says ensuing negotiations with China will help both sides

लद्दाख गतिरोध पर आगे वार्ता से चीन के साथ समझौते की उम्मीद : विदेश मंत्रालय

Fri, 18 Dec 2020 04:44 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 18 Dec 2020 04:44 AM IST
विज्ञापन
MEA on China-India border standoff in eastern Ladakh says ensuing negotiations with China will help both sides
अनुराग श्रीवास्तव (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

भारत ने बृहस्पतिवार को उम्मीद जताई कि चीन के साथ आगामी वार्ताओं से दोनों पक्षों को किसी परस्पर स्वीकार्य समाधान वाले समझौते पर पहुंचने में मदद मिलेगी। साथ ही पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर टकराव वाले सभी इलाकों में दोनों पक्षों का पूरी तरह पीछे हटना सुनिश्चित हो पाएगा।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने मीडिया से कहा, दोनों पक्ष लगातार राजनयिक और सैन्य चैनलों के जरिये आपसी संपर्क बनाए हुए हैं और इन वार्ताओं से दोनों पक्षों को एक दूसरे की स्थिति को लेकर सहमति बनाने में मदद मिली है। श्रीवास्तव ने साथ ही कहा कि इससे वेस्टर्न सेक्टर में जल्द से जल्द पूरी तरह शांति और स्थिरता कायम होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन



बता दें कि एलएसी पर दोनों देशों के बीच सात महीने से ज्यादा लंबे समय से चल रहे सीमा गतिरोध के कारण पूर्वी लद्दाख में शून्य से बेहद कम तापमान और जमा देने वाली परिस्थितियों के बीच विभिन्न पर्वतीय चोटियों पर करीब 50 हजार भारतीय जवान युद्ध की पूरी तैयारी के साथ तैनात हैं। चीन की तरफ से भी इतने ही सैनिकों को तैनात किया गया है। दोनों देशों के बीच सैन्य व राजनयिक वार्ताओं के कई दौर पूरे होने के बावजूद अभी तक गतिरोध खत्म करने का कोई ठोस हल नहीं मिला है। दोनों देशों के बीच आखिरी सैन्य वार्ता छह नवंबर को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य दूतावास में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की घुसपैठ का सवाल टाला
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्रीवास्तव ने उस सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दिया, जिसमें शंघाई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की घुसपैठ वाली मीडिया रिपोर्टों का जिक्र किया गया था। रिपोर्टों में दावा किया गया था कि कम्युनिस्ट पार्टी के कम से कम एक सदस्य को महावाणिज्य दूतावास में नियुक्ति मिल गई है। श्रीवास्तव ने कहा कि वे स्वतंत्र तौर पर इस जानकारी का सत्यापन करने की स्थिति में नहीं हैं।


उन्होंने कहा, हमने इस बारे में मीडिया रिपोर्टों को देखा है। हम स्वतंत्र रूप से इस डाटा का सत्यापन करने की स्थिति में नहीं हैं। कुछ देशों में स्थानीय कर्मचारियों की भर्ती के लिए स्थानीय अधिकारियों से मंजूरी आवश्यक होती है। हालांकि हमारे सभी दूतावास इस बारे में सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed