फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA: From BRICS meeting in South Africa to Namibia visit, know how was Jaishankar's visit to both countries

MEA: द. अफ्रीका में BRICS की बैठक से लेकर नामीबिया की यात्रा तक, जानिए कैसा रहा जयशंकर का दोनों देशों का दौरा

Wed, 07 Jun 2023 10:48 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 07 Jun 2023 10:48 AM IST
सार

साउथ अफ्रीका में ब्रिक्स की बैठक में शामिल होने के बाद जयशंकर चार से छह मई तक नामीबिया दौरे पर गए। किसी भी भारतीय विदेश मंत्री द्वारा यह नामीबिया की पहली यात्रा थी।

विज्ञापन
MEA: From BRICS meeting in South Africa to Namibia visit, know how was Jaishankar's visit to both countries
S Jaishankar - फोटो : Social Media

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर एक से छह मई तक साउथ अफ्रीका नामीबिया दौरे पर गए थे। एक से तीन मई तक वे केप टाउन में थे जहां उन्होंने एक और दो मई को ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। ब्रिक्स की बैठक में चर्चा के दौरान, विदेश मंत्री ने वैश्विक और क्षेत्रीय विकास, वैश्विक आर्थिक सुधार, ब्रिक्स सहित बहुपक्षीय संस्थानों के कामकाज पर भारत की स्थिति को सामने रखा। इस बैठक का समापन एक जून को हुआ।
विज्ञापन


जयशंकर ने साउथ अफ्रीका के विदेश मंत्री से भी मुलाकात की
ब्रिक्स की मीटिंग के दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साउथ अफ्रीका के समकक्ष नालेड़ी पंडोर और अन्य देशों के विदेश मंत्री से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति से मिले। जयशंकर वहां भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान उन्हें दक्षिण अफ्रीका के साथ 30 वर्षों के राजनयिक संबंधों, ब्रिक्स की 15 वर्षों की यात्रा और पिछले नौ वर्षों द्वारा भारतीय सरकार द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में भी बताया। 
विज्ञापन


पहली बार नामीबिया दौरे पर गए विदेश मंत्री 
साउथ अफ्रीका में ब्रिक्स की बैठक में शामिल होने के बाद जयशंकर चार से छह मई तक नामीबिया दौरे पर गए। किसी भी भारतीय विदेश मंत्री द्वारा यह नामीबिया की पहली यात्रा थी। नामीबिया पहुंच कर जयशंकर ने वहां के राष्ट्रपति हेज गिंगोज से मुलाकात की और नामीबिया के उप प्रधानमंत्री जो विदेश मंत्री भी है नेटुंबो नंदी-नदितवाह के साथ संयुक्त आयोग की बैठक के उद्घाटन में भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामीबिया में रह रहे भारतीय समुदाय से भी मिले 
जयशंकर नामीबिया में रहे रहे भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करने के साथ वहां के भारतीय हीरा व्यवसाय समुदाय के साथ बैठक में भी शामिल हुए। उन्होंने विंडहोक में सूचना प्रौद्योगिती में भारत-नामीबिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घायन भी किया। इस दौरान डीपीएम और उच्च शिक्षा मंत्री इटा कांदजी-मुरांगी भी मौजूद रहे।


दोनों देशों के दौरे पर बात करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि इस दौरे ने साउथ अफ्रीका और नामीबिया के बीच उच्च स्तरीय बातचीत का अवसर प्रदान किया, इससे दोनों देशों के साथ भारत का संबंध पहले से अधिक मजबूत होगा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed