फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA advice indian nationals to avoid all non-essential travel to Iraq until further notification

ईरान-अमेरिका में जारी तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने भारतीयों को दी इराक न जाने की सलाह

Wed, 08 Jan 2020 10:31 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 08 Jan 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
MEA advice indian nationals to avoid all non-essential travel to Iraq until further notification
विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पिछले कुछ दिनों से अमेरिका और ईरान के बीत जारी तनाव और गहराता जा रहा है। आज सुबह तड़के साढ़े पांच बजे ईरान ने इराक में स्थित अमेरिकी एयरबेस पर एक दर्जन से रॉकेट दागे। जिसके बाद से क्षेत्र में अशांति का माहौल बन गया है। इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को इराक न जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा, 'इराक की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अगली अधिसूचना जारी होने तक इराक की सभी गैर-आवश्यक यात्रा से बचें। इराक में रहने वाले भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वह सतर्क रहें और इराक के अंदर यात्रा करने से बचें।' इराक में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय सावधानी बरतें और गैर जरूरी यात्रा को टाल दें। भारतीयों को इराक में अगली सूचना दिए जाने तक यात्रा से बचना चाहिए।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इराक में बगदाद स्थित भारतीय दूतावास और इरबिल में भारतीय काऊंसलेट कार्यालय भारतीय नागरिकों को सेवा देने के संदर्भ में अपना काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


मंत्रालय ने आगे कहा कि बगदाद में मौजूद हमारा दूतावास और एरबिल का वाणिज्य दूतावास इराक में रहने वाले भारतीयों को सभी सेवाएं प्रदान करने के लिए सामान्य रूप से काम करना जारी रखेंगे। इसके अलावा सरकारी सूत्रों का कहना है कि भारत ने अपनी सभी एयरलाइंस को ईरान, इराक और खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव को देखते हुए उसके ऊपर से उड़ान न भरने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed