फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Me Too: Ask from Government and the Censor Board to rename the film

मी टू: फिल्म का नाम बदलने के मुद्दे पर केंद्र व सेंसर बोर्ड से मांगा जवाब

Wed, 13 Mar 2019 03:24 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 13 Mar 2019 03:24 AM IST
विज्ञापन
Me Too: Ask from Government and the Censor Board to rename the film
सांकेतिक तस्वीर

मी टू अभियान पर आधारित फिल्म मी टू का नाम बदलने एवं फिल्म के कई दृश्यों को काटे जाने के खिलाफ याचिका पर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। फिल्म के निर्माता ने फिल्म का नाम बदलने व दृश्यों को काटे जाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति विभू बाखरू ने फिल्म निर्माता की याचिका पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड से 3 मई तक जवाब मांगा है। इनसे पूछा गया है कि फिल्म का नाम बदलने को कहने एवं उसके कई दृश्यों को काटे जाने का आदेश पारित करने से पहले क्या उसने फिल्म के निर्माता व निदेशक की आपत्ति पर गौर किया था। 
विज्ञापन


याचिका दायर कर फिल्म निर्माता निदेशक साजिद इकबाल कुरैशी ने सेंसर बोर्ड के आदेश को चुनौती दी है। याची का कहना है कि फिल्म के कई दृश्य काटने का आदेश पारित करने से पहले बोर्ड ने उसकी आपत्ति नहीं सुनी और दृश्य काटने का आदेश पारित कर दिया। कोई भी आदेश पारित करने से पहले उन्हें सुना जाना चाहिये था। इसलिए इस संबंध में पारित 12 नवंबर 2018 के आदेश को निरस्त करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed