फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MDL submits bid for over Rs 20,000 crore project to build new submarines

Defence: रक्षा मंत्रालय की निविदा में एमडीएल ने दिखाई रुचि, नौसेना के लिए तीन पनडुब्बियों का होगा निर्माण

Thu, 14 Dec 2023 12:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 14 Dec 2023 12:14 AM IST
सार

दरअसल, मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की तीन नई कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों के निर्माण के लिए निविदा निकाली थी। रक्षा सूत्रों के अनुसार, बताया कि मेगा प्रोजेक्ट के लिए रक्षा मंत्रालय को बोलियां प्राप्त हुई हैं।

विज्ञापन
MDL submits bid for over Rs 20,000 crore project to build new submarines
Indian Navy - फोटो : ANI

विस्तार

मझगांव डॉकयार्ड्स लिमिटेड ने रक्षा मंत्रालय की एक निविदा में रुचि दिखाई है। दरअसल, मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की तीन नई कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों के निर्माण के लिए निविदा निकाली थी। रक्षा सूत्रों के अनुसार, बताया कि मेगा प्रोजेक्ट के लिए रक्षा मंत्रालय को बोलियां प्राप्त हुई हैं। बता दें, फ्रांसीसी फर्म नेवल ग्रुप के साथ पनडुब्बियों को मुंबई में स्वदेशी रूप से बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


नौसेना के उम्मीदों पर खरी उतरी पनडुब्बियां
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 2005 में फ्रांस से ऑर्डर की गई छह कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों में से पांच को पहले ही शामिल कर लिया है। अगले साल छठी पनडुब्बी को शामिल किया जा सकता है। सरकार ने जुलाई में रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में 26 राफेल समुद्री लड़ाकू जेट के साथ-साथ 75 अतिरिक्त पनडुब्बियों को मंजूरी दे दी थी। पनडुब्बियों ने नौसेना की उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन किया है। इसी वजह से नौसेना और अधिक पनडुब्बियों को जल्द से जल्द शामिल करना चाहता हैं।
विज्ञापन


पांचवी पनडुब्बी को जनवरी में किया था शामिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने अधिकारियों को निर्माण शुरू करने के लिए प्रक्रियाओं को पूरा करने की समय सीमा कम करने का निर्देश दिया है। भारतीय नौसेना की पांचवीं स्टील्थ स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी, आईएनएस वागिर को जनवरी में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। नौसैनिक अधिकारियों के अनुसार, कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियां बेहद शक्तिशाली हैं। इनमें उन्नत स्टील्थ विशेषताएं हैं। यह पनडुब्बियां लंबी दूरी के टॉरपीडो के साथ-साथ एंटी-शिप मिसाइलों से भी लैस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय संस्कृति के अनुसार होंगी रैंके
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में नौसेना दिवस पर घोषणा की थी कि भारतीय संस्कृति के अनुसार नौसेना में रैंकों का नाम बदला जाएगा। उन्होंने सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस समारोह को संबोधित करते समय यह एलान किया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि हम अपने सशस्त्र बलों में महिला शक्ति को बढ़ाने पर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने जहाज पर देश की पहली महिला कमांडिंग अफसर नियुक्त करने पर नौसेना को बधाई दी। बता दें कि एक साल पहले प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित होकर नौसेना का नया ध्वज जारी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed