फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MCD Elections 2022: Know these five important things before voting in MCD elections

MCD Elections 2022: एमसीडी चुनाव में वोटिंग से पहले जान लें ये पांच जरूरी बातें, काम हो जाएगा आसान

Sun, 04 Dec 2022 06:40 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 04 Dec 2022 06:40 AM IST
सार

अगर आप भी दिल्ली के वोटर हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। वोट देने के लिए निकलने से पहले ये पांच जरूरी बातें जान लें। इसके जरिए आप आसानी से मतदान कर पाएंगे और परेशान होने की नौबत भी नहीं आएगी। आइए जानते हैं..

विज्ञापन
MCD Elections 2022: Know these five important things before voting in MCD elections
एमसीडी चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज दिल्ली नगर निगम (MCD Elections) के लिए मतदान होना है। एमसीडी के सभी 250 वॉर्ड के लिए कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं। 1.45 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP),आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। मतदान सुबह आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी। 
विज्ञापन


ऐसे में अगर आप भी दिल्ली के वोटर हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। वोट देने के लिए निकलने से पहले ये पांच जरूरी बातें जान लें। इसके जरिए आप आसानी से मतदान कर पाएंगे और परेशान होने की नौबत भी नहीं आएगी। आइए जानते हैं..
विज्ञापन

1. मतदाता सूची में कैसे चेक करें अपना नाम? 
मतदान केंद्र पर पहुंचने से पहले ये जरूर चेक कर लें कि आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं? वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के कई तरीके हैं। सबसे आसान तरीका आप चुनाव आयोग की वेबसाइट https://electoralsearch.in/ पर जाएं। यहां अपनी पर्सनल जानकारी जैसे-नाम, पिता/पति का नाम, उम्र, लिंग, राज्य, जिला, और निर्वाचन क्षेत्र भरें। इसके बाद कैप्चा कोड भरकर सर्च करें। इससे आसानी से आप वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर पाएंगे।

इसके अलावा प्ले स्टोर से 'Nigam Chunav Delhi' एप डाउनलोड करके भी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एप खोलिए। इसमें पहला ऑप्शन Voter's Search पर क्लिक करिए। यहां आप अपने नाम, पिता का नाम, वार्ड नंबर और विधानसभा क्षेत्र को भरकर अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप वोटर आईडी नंबर से भी वोटर लिस्ट में नाम चेक किया जा सकता है।

अगर पर्सनल जानकारी से वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिलता, तो आप अपने वोटर आईडी कार्ड के पहचान-पत्र नंबर से भी सर्च कर सकते हैं। इसके लिए आपको वोटर आईडी कार्ड नंबर के साथ अपने राज्य को भरकर सर्च करना होगा। आपके सामने पूरी डिटेल्स आ जाएगी।

आप एसमएस के जरिए भी वोटर लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर 9211728082 या 1950 पर SMS के जरिए भेज सकते हैं। अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है तो आपको नाम समेत बूथ तक की जानकारी मिल जाएगी। वहीं, अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो 'No Record Found' का मैसेज मिलेगा।
 

2. वोटर आईडी कार्ड नहीं तो ऐसे कर सकते हैं मतदान
अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो भी आप वोट दे सकते हैं। हालांकि, आपका नाम वोटर लिस्ट में होना जरूरी है। अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है तो आप नीचे दिए गए पहचान पत्रों में से कोई एक भी दिखाकर वोट डाल सकेंगे। 
 
1. पासपोर्ट
2. ड्राइविंग लाइसेंस
3. अगर आप केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी हैं या फिर, PSUs और पब्लिक लिमिटेड कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की फोटो आईडी के आधार पर भी मतदान किया जा सकता है।
4. PAN कार्ड
5. आधार कार्ड
6. पोस्ट ऑफिस और बैंक द्वारा जारी पासबुक।
7. मनरेगा जॉब कार्ड।
8. श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किया गया हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड।
9. पेंशन कार्ड जिसपर आपकी फोटो लगी हो और अटेस्टेड हो।
10. नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड।
11. MPs/MLAs/MLCs की तरफ से जारी आधिकारिक पहचानपत्र।
12. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी विशिष्ट विकलांगता आईडी (UDID) कार्ड। 
विज्ञापन

3. बिना मतदाता पर्ची के कैसे डालें वोट? 
अगर आपको अभी तक मतदाता पर्ची नहीं मिली है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसे आसानी से हासिल कर सकते हैं। बस आपका वोटर लिस्ट में नाम होना चाहिए। इसके लिए आप चुनाव आयोग की वेबसाइट https://electoralsearch.in/ पर जाएं। यहां जाकर अपने नाम और अन्य जानकारी या फिर वोटर आई कार्ड नंबर डालकर अपनी वोटर पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।

4. पोलिंग बूथ का लोकेशन कैसे मालूम करें? 
नगर निगम चुनाव एप की मदद से आप अपने पोलिंग बूथ की लोकेशन भी जान सकते हैं। इसके लिए ऐप में Locate Polling Station पर क्लिक करें। यहां अपने विधानसभा क्षेत्र औऱ वार्ड को चुनिए। इसके बाद वार्ड के सभी पोलिंग स्टेशन की लिस्ट आ जाएगी। आप अपने बूथ पर क्लिक करके उसके लोकेशन चेक कर सकते हैं और गूगल मैप की मदद से आसानी से वहां पहुंच सकते हैं।

5. अपने प्रत्याशियों के बारे में भी जान सकते हैं  
अगर अभी तक आपने अपने प्रत्याशियों के बारे में जानकारी हासिल नहीं की है तो भी आप अपने मोबाइल पर एक क्लिक में इसे जान सकते हैं। इसके लिए आपको नगर निगम चुनाव एप की मदद से हासिल कर सकते हैं। इसके लिए Know You Candidate ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां अपने विधानसभा क्षेत्र और वार्ड को चुनें। इसके बाद आपके वार्ड से सभी उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आ जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed