{"_id":"638b9ba6c5aae21dfd1c91a6","slug":"mcd-elections-2022-from-voting-to-counting-know-all-information-related-to-delhi-mcd-elections-in-ten-points","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MCD Elections 2022: मतदान से लेकर मतगणना तक, 10 बिंदुओं में जानें दिल्ली एमसीडी चुनाव से जुड़ी सारी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MCD Elections 2022: मतदान से लेकर मतगणना तक, 10 बिंदुओं में जानें दिल्ली एमसीडी चुनाव से जुड़ी सारी जानकारी
Sun, 04 Dec 2022 11:13 AM IST
हिमांशु मिश्रा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:13 AM IST
सार
आज दिल्ली नगर निगम का चुनाव होना है। 250 वार्ड से कुल 1349 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला दिल्ली के 1.45 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली एमसीडी चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड में चुनाव होने हैं। कुल 1349 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला दिल्ली के 1.45 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP),आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। ऐसे में हम आपको इस खबर के जरिए चुनाव से जुड़ी हर जानकारी देंगे। दस बिंदुओं में समझें मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया...
विज्ञापन
1. कितने बजे से शुरू होगी वोटिंग?
चुनाव आयोग के मुताबिक एमसीडी चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

2. मतदान के लिए आयोग ने क्या तैयारी की है?
दिल्ली एमसीडी के लिए चुनाव आयोग ने काफी तैयारियां की हैं। चुनाव को लेकर सुरक्षा की दृष्टी से मतदान वाले दिन तीस हजार जवानों को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के साथ होमगार्ड और सीआरपीएफ के जवान भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।

3. कुल कितने लोग डालेंगे वोट?
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है, जिसमें 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर हैं।

4. इस बार चुनाव में नया क्या है?
दिल्ली में पहले तीन नगर निगम होते थे। हाल ही में परिसीमन की कवायद करने के बाद चुनाव आयोग ने उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों को मिलाकर एकीकृत एमसीडी बना दिया। एक एमसीडी बनने के बाद ये पहला चुनाव है। एकीकृत एमसीडी 22 मई से अस्तित्व में आया है।

5. मतदाता सूची में कैसे चेक करें अपना नाम?
मतदान केंद्र पर पहुंचने से पहले ये जरूर चेक कर लें कि आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं? वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के कई तरीके हैं। सबसे आसान तरीका आप चुनाव आयोग की वेबसाइट https://electoralsearch.in/ पर जाएं। यहां अपनी पर्सनल जानकारी जैसे-नाम, पिता/पति का नाम, उम्र, लिंग, राज्य, जिला, और निर्वाचन क्षेत्र भरें। इसके बाद कैप्चा कोड भरकर सर्च करें। इससे आसानी से आप वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर पाएंगे।
इसके अलावा प्ले स्टोर से 'Nigam Chunav Delhi' एप डाउनलोड करके भी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एप खोलिए। इसमें पहला ऑप्शन Voter's Search पर क्लिक करिए। यहां आप अपने नाम, पिता का नाम, वार्ड नंबर और विधानसभा क्षेत्र को भरकर अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप वोटर आईडी नंबर से भी वोटर लिस्ट में नाम चेक किया जा सकता है।
अगर पर्सनल जानकारी से वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिलता, तो आप अपने वोटर आईडी कार्ड के पहचान-पत्र नंबर से भी सर्च कर सकते हैं। इसके लिए आपको वोटर आईडी कार्ड नंबर के साथ अपने राज्य को भरकर सर्च करना होगा। आपके सामने पूरी डिटेल्स आ जाएगी।
आप एसमएस के जरिए भी वोटर लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर 9211728082 या 1950 पर SMS के जरिए भेज सकते हैं। अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है तो आपको नाम समेत बूथ तक की जानकारी मिल जाएगी। वहीं, अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो 'No Record Found' का मैसेज मिलेगा।

6. कितने पोलिंग बूथ बनाए गए?
एमसीडी चुनाव के लिए 13,638 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी और इसके साथ ही महिलाओं के लिए 68 पिंक पोलिंग स्टेशन भी बनाए गए हैं। 68 मॉडल मतदान केंद्र की भी व्यवस्था की गई है। 493 स्थानों पर 3360 बूथ को संवेदनशील घोषित किया गया है।

7. प्रत्याशियों के बारे में कैसे जानें?
अगर अभी तक आपने अपने प्रत्याशियों के बारे में जानकारी हासिल नहीं की है तो भी आप अपने मोबाइल पर एक क्लिक में इसे जान सकते हैं। इसके लिए आपको नगर निगम चुनाव एप की मदद से हासिल कर सकते हैं। इसके लिए Know You Candidate ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां अपने विधानसभा क्षेत्र और वार्ड को चुनें। इसके बाद आपके वार्ड से सभी उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आ जाएगी।

8. पोलिंग बूथ का लोकेशन कैसे मालूम करें?
नगर निगम चुनाव एप की मदद से आप अपने पोलिंग बूथ की लोकेशन भी जान सकते हैं। इसके लिए ऐप में Locate Polling Station पर क्लिक करें। यहां अपने विधानसभा क्षेत्र औऱ वार्ड को चुनिए। इसके बाद वार्ड के सभी पोलिंग स्टेशन की लिस्ट आ जाएगी। आप अपने बूथ पर क्लिक करके उसके लोकेशन चेक कर सकते हैं और गूगल मैप की मदद से आसानी से वहां पहुंच सकते हैं।

9. वोटर कार्ड नहीं तो कैसे डालें वोट?
वोटर आईडी कार्ड नहीं तो ऐसे कर सकते हैं मतदान
अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो भी आप वोट दे सकते हैं। हालांकि, आपका नाम वोटर लिस्ट में होना जरूरी है। अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है तो आप नीचे दिए गए पहचान पत्रों में से कोई एक भी दिखाकर वोट डाल सकेंगे।
1. पासपोर्ट
2. ड्राइविंग लाइसेंस
3. अगर आप केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी हैं या फिर, PSUs और पब्लिक लिमिटेड कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की फोटो आईडी के आधार पर भी मतदान किया जा सकता है।
4. PAN कार्ड
5. आधार कार्ड
6. पोस्ट ऑफिस और बैंक द्वारा जारी पासबुक।
7. मनरेगा जॉब कार्ड।
8. श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किया गया हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड।
9. पेंशन कार्ड जिसपर आपकी फोटो लगी हो और अटेस्टेड हो।
10. नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड।
11. MPs/MLAs/MLCs की तरफ से जारी आधिकारिक पहचानपत्र।
12. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी विशिष्ट विकलांगता आईडी (UDID) कार्ड।

10. कब आएंगे नतीजे?
चुनाव आयोग के अनुसार, रविवार को वोटिंग के बाद सात दिसंबर को दिल्ली एमसीडी के नतीजे घोषित हो जाएंगे।