फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MCD Election 2022 BJP Delhi President Adesh Gupta InterView Said Party Will Win Fourt Time Nagar Nigam Chunav

MCD Election 2022: आदेश गुप्ता बोले- नगर निगम में चौथी बार लौटेगी भाजपा, अपने काम के बल पर मिलेगी कामयाबी

Tue, 22 Nov 2022 09:10 AM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 22 Nov 2022 09:10 AM IST
सार

भाजपा को एमसीडी चुनाव में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और उसकी आगे की क्या योजना है? यह जानने के लिए अमर उजाला ने दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता से विस्तृत बातचीत की। प्रस्तुत है वार्ता के प्रमुख अंश-

विज्ञापन
MCD Election 2022 BJP Delhi President Adesh Gupta InterView Said Party Will Win Fourt Time Nagar Nigam Chunav
Adesh Gupta - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election 2022) में भाजपा जीत का चौका लगाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। पूरे देश से आए नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा आक्रामक चुनाव प्रचार कर रही है। उसे किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और उसकी आगे की क्या योजना है, यह जानने के लिए हमारे विशेष संवाददाता अमित शर्मा ने दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता से विस्तृत बातचीत की। प्रस्तुत है वार्ता के प्रमुख अंश-

विज्ञापन


प्रश्न- आप दिल्ली नगर निगम में लगातार तीन बार से सत्ता में हैं और चौथी बार के लिए जनता से वोट मांग रहे हैं। दिल्ली में साफ-सफाई और नगर निगम में भ्रष्टाचार अभी भी बड़े मुद्दे हैं। क्या भाजपा चौथी बार जीत हासिल करने में सफल रहेगी? 
विज्ञापन

- बिल्कुल हम जीत हासिल करने में सफल रहेंगे। हमने दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से बचाने के लिए राजधानी के बाहर लूप सड़कें बनाने का काम किया है, प्रगति मैदान में अंडरपास बनाकर प्रदूषण कम करने और जाम से छुटकारा दिलाने के लिए काम किया है। भारत वंदना पार्क बनाकर दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूबसूरत बनाने का प्रयास किया है। कूड़े के पहाड़ खत्म करने के लिए नई तकनीकी मशीनें लगाई हैं जिसका असर दिख  रहा है। घर-घर से कूड़े के उठाने की योजना सफलतापूर्वक चल रही है। दिल्ली में अनेक स्थानों पर गरीबों को एक रूपये में एक थाली भोजन योजना चल रही है। 3024 गरीब झुग्गी-झोपड़ी वाले लोगों को घर दिया है। इसी तरह के सैकड़ों काम हैं। हमें उम्मीद है कि अपने काम के दम पर भाजपा नगर निगम में मजबूत ताकत के साथ वापसी करने में सफल रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न- आम आदमी पार्टी का आरोप है कि नगर निगम में भ्रष्टाचार है। आप क्या कहेंगे?
- आम आदमी पार्टी शुरू से ही दूसरे लोगों पर बिना सिर-पैर के आरोप लगाने की राजनीति करती रही है। इसी बिना सर-पैर के आरोप लगाने के कारण उन्हें हमारे दिवंगत नेता अरूण जेटली और वर्तमान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से माफी भी मांगनी पड़ी। दुर्भाग्य है कि अभी भी वे इस तरह के आरोप लगाने का काम कर रहे हैं। जबकि इसी बीच उनके मंत्री मनीष सिसोदिया पर शराब घोटाले में करोड़ों का हेरफेर करने के आरोप हैं, इस मामले के सह आरोपियों की वीडियो स्टिंग में सामने आ गया है कि किस तरह लाइसेंस लेने के लिए उन्हें करोड़ों रूपयों की घूस देनी पड़ी। लोग देख रहे हैं कि सादगी की बात करने वाली आम आदमी पार्टी का दूसरा मंत्री जेल में मसाज करवा रहा है। वीडियो सामने आ गया है, फिर भी वे अपनी गलती मानने के लिए तैयार नहीं हैं। उनके विधायक और उनके लोग खुलेआम नगर निगम के टिकट बेचने के लिए 90 लाख का घूस लेने में पकड़े गए हैं। इतना भ्रष्ट होने वाली पार्टी अगर दूसरों पर कीचड़ उछाले तो जनता इस सच्चाई को समझती है। 

प्रश्न- पार्टी के आगे प्रचार की क्या रणनीति रहने वाली है?
- हमने महिलाओं को उनके 50 प्रतिशत कोटे से ज्यादा टिकट देकर मातृशक्ति को प्रणाम करने का काम किया है। महिलाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए पांच हजार विशेष छोटी सभाओं का आयोजन पूरी दिल्ली में किया जाएगा। कीर्तन मंडली, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य महिलाओं को पार्टी से जोड़कर चुनाव प्रचार आगे बढ़ाएंगे। पूरी दिल्ली में 10 हजार मीटिंग करने की योजना है। पूर्वांचली समुदाय के लोगों को विशेष सम्मान देने के लिए मीटिंग आयोजित होगी। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को जोड़ने के लिए अभियान चलेगा। 

प्रश्न- नगर निगम के संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) में क्या होने की उम्मीद है, यह कब तक आएगा? 
- हमारे संकल्प पत्र में महिलाएं, गरीब और व्यापारी प्रमुख रहने वाले हैं। हम झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीबों को भारी संख्या में आवास देने की घोषणा करने वाले हैं, महिलाओं के लिए कुछ विशेष योजना पेश करेंगे। व्यापारियों को अनुचित टैक्स से छुटकारा देंगे। गरीबों के लिए एक रूपये में थाली योजना का विस्तार करेंगे। इसी तरह की कई और अच्छी और दिल्ली के विकास की योजनाएं हमारे संकल्प पत्र का हिस्सा होंगी। अगले एक-दो दिन में संकल्प पत्र पेश कर दिया जाएगा।  

प्रश्न- क्या आप कांग्रेस को दिल्ली की राजनीति में वापसी करते हुए देख रहे हैं। या इस बार भी भाजपा और आम आदमी पार्टी में सीधी टक्कर होगी? क्या इसका भाजपा को नुकसान होगा?

- हम अपने काम के बल पर चुनाव लड़ते हैं। किस दल की क्या स्थिति है, यह उनके आकलन का विषय है। हमारा काम जनसेवा है और हम उसी में जुटे रहते हैं। हमारे पास एक 'विजन' रखने वाला केंद्रीय नेतृत्व (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा) हैं। हमारे पास दिल्ली को प्रदूषण मुक्त, कूड़ा-कचरा मुक्त और सुंदर दिल्ली बनाने का प्लान है। हम इसी के बल पर जनता से वोट मांगेंगे और निगम में मजबूत वापसी करने में सफल रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed